फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solution camp organized in Tosham

Bhiwani News: तोशाम में समाधान शिविर आयोजित

Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Solution camp organized in Tosham
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने शुक्रवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर नागरिकों की शिकायतें भी सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन के लिए जवाबदेह और आमजन की समस्याओं के निदान का केंद्रित बनाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान किया जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर मुख्य सचिव के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस जिला और उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हैं और नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल प्रशासन को प्रभावी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने जनता से समाधान शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।
एसडीएम डॉ. नैन ने कहा कि समाधान शिविर सिर्फ शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि एक प्रभावी प्रशासनिक पहल है, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एक ही स्थान पर नागरिकों की समस्याओं को सुलझा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना और पारदर्शिता के साथ सुगम समाधान प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से तुरंत निपटारा करें और अनावश्यक देरी न हो। समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं बिना किसी बाधा के प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed