फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SMS has come to tell ration depot

अब एसएमएस बताएगा डिपो पर आ गया राशन

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
SMS has come to tell ration depot
sms
भिवानी। डिपो धारक अब लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा। एसएमएस बताएगा कि सरकारी दुकान पर राशन आ गया है। एसएमएस सुविधा से एक ओर उपभोक्ताओं को राशन लेने में आसानी होगी, वहीं दूसरी तरफ डिपो धारकों की मनमानी व गड़बड़झाले पर भी लगाम कस सकेगी। आगामी नवंबर महीने में एसएमएस सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सरकार ने विभाग को एक फार्म के जरिये राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर सहित अन्य जानकारियों को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं के आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। बचे हुए उपभोक्ताओं का डाटा जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकतर उपभोक्ता राशन आने की सूचना न मिलने की शिकायतों का का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक नवंबर ‘हरियाणा दिवस’ तक विभाग को ऑनलाइन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है। इसमें तहत एसएमएस प्रक्रिया भी शामिल है। विभाग की ओर से हर महीने राशन की एलोकेशन मुख्यालय में भेजी जा रही है। प्रक्रिया के अंतर्गत राशन की डिलीवरी किसके पास हो रही है, स्टॉक का मिलान आदि भी ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन

--
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि राशन डिलीवरी का पूरा होते ही संबंधित डिपो के उपभोक्ताओं के पास एसएमएस चला जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राशन आने का आसानी से पता चल सकेगा। उसके एक-दो दिन बाद उपभोक्ता डिपो पर जाकर राशन ले सकता है। अगर डिपो धारक राशन न आने की बात कहे, तो एसएमएस दिखा सकते हैं और विभागीय अधिकारियों को भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में राशन कार्ड धारक

3,64,712 हैं जिले में कुल राशन कार्ड धारक 
538 डिपो चल रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में
1,64,818  हैं एपीएल
30,645 हैं स्टेट बीपीएल
36,680 हैं सैंट्रल बीपीएल
1,15,224 हैं प्राथमिक  परिवार
17,354 हैं अंत्योदय अन्न योजना के लाभपात्र 

134 डिपो हैं शहर में
--
वर्जन::
विभाग को ऑनलाइन सेवा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राशन सप्लाई आने की पूर्व सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर ब्लक एसएमएस से दी जाएगी। इस सुविधा के मद्देनजर उपभोक्ताओं के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि अपडेट किए जा रहे है। 
इंस्पेक्टर पवन
खाद्य एवं पूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed