{"_id":"65394fcecac1d56ff4015494","slug":"smoke-rising-from-the-fire-in-iq-hospital-located-at-rohtak-gate-and-fire-department-employees-broke-the-glass-on-the-first-floor-bhiwani-news-c-21-hsr1027-247083-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईक्यू अस्पताल के प्रथम तल पर बने ऑपरेशन थियेटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईक्यू अस्पताल के प्रथम तल पर बने ऑपरेशन थियेटर में लगी आग
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट से बावड़ी गेट मार्ग के बीच स्थित आईक्यू आंखों के अस्पताल के प्रथम तल पर बने ऑपरेशन थियेटर में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे कई मेडिकल उपकरण जलकर नष्ट हो गए। निजी अस्पताल में आग लगने के कारण वहां तैनात स्टाफ सदस्यों में हड़कंप मच गया और कर्मचारी अस्पताल से बाहर की तरफ दौड़े। वहीं मरीजों का भी दम घुटने लगा तो उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया। आग की घटना के बारे में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे की है। रोहतक गेट से बावड़ी गेट मार्ग के बीच आईक्यू आंखों के अस्पताल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण ऑपरेशन थियेटर में आग लग गई। अस्पताल के अंदर धुआं ही धुआं भर गया। स्टाफ ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लीडिंग फायरमैन अमित कुमार और रणधीर के अलावा राकेश व संजय ने अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। अस्पताल की बहुमंजिला इमारत से धुआं उठता देख राहगीरों की अस्पताल के सामने सड़क के दोनों तरफ भीड़ एकत्रित हो गई। धुआं कम करने के लिए अग्निशमन कर्मचारियों ने अस्पताल में प्रथम तल पर बने ऑपरेशन थियेटर के सामने लगे डेकोरेटिव शीशे भी तोड़ने पड़े। इसके बाद बिल्डिंग से धुआं कम होने पर आग के ऊपर काबू पाया जा सका।
आईक्यू अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर कैशव कुमार ने अग्निशमन विभाग को दी जानकारी में बताया कि आग लगने से ऐरो साइड, दो एसी, कैमरा, माइक्रोस्कोप, एलईडी, इलेक्ट्रिक बोर्ड, फेको मशीन ऑपेरशन थियेटर में रखे लाखों रुपये के उपकरण भी नष्ट हो गए।