{"_id":"6780070aa6e19ca49701e4e1","slug":"smile-foundation-society-and-mahatma-jyotiba-phule-charitable-trust-launched-a-campaign-to-install-reflectors-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128291-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी व महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी व महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान
विज्ञापन
बाइक को रिफलेक्टर लगाते विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट व स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने संयुक्त रूप से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया। अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने वीरवार को रोहतक गेट पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर की।
अभियान के तहत रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने, लाइट जला कर एवं उचित दूरी बना कर चलने, कोहरे में वाहनों को कम गति से चलाने व हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, स्माइल फाउंडेशन के सदस्य सुनील डावर व प्रो. अनिल पिंकी ने बताया कि इस अभियान के तहत 20 हजार वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर दोनों संस्था के पदाधिकारी वाहनों पर रिफलेक्टर लगाएंगे।
सैनी ने बताया कि इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि कोहरे के कारण रात्रि में दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में रिफ्लेक्टर सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और लोगों को वाहनों की उपस्थिति का संकेत देता है और वाहनों के टकराव की संभावना को कम करता है। इस अवसर पर प्रो. अनिल तंवर, सुनील डावर, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, मुकेश रहेजा, राजेश जांगड़ा, कुलदीप वालिया, संजय दुआ, संजय शेट्टी, पवन भट्टीवाल, महेश कुमार मौजूद रहे।