फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six employees found absent

Bhiwani News: श्रम विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा, छह कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Sat, 03 Aug 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Six employees found absent
भिवानी के श्रम विभाग कार्यालय में दस्तावेजों  की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय परिसर स्थित श्रम विभाग में छापा मारा। इस दौरान श्रम विभाग में छह कर्मचारी टीम को गैर हाजिर मिले, जबकि चार कर्मचारी ही कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इस दौरान कार्यालय के रिकॉर्ड और लंबित शिकायतों की भी टीम ने जांच की। इस दौरान एक सीएम विंडो की शिकायत भी लंबित पाई गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के उप निरीक्षक राजबीर सिंह, सीआईडी इंचार्ज निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लघु सचिवालय परिसर स्थित श्रम विभाग कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने कार्यालय के रिकाॅर्ड का अवलोकन किया। वहीं कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। हाजिरी में केवल चार कर्मचारी ही मौजूद मिले, जबकि छह कर्मचारी कार्यालय से गायब थे।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों से संबंधित अधिकारियों द्वारा भी रिपोर्ट तलब की जाएगी फिलहाल इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार को एक ही साथ एक ही समय में प्रदेश के विभिन्न जिलों में श्रम विभाग में छापा मारा कार्रवाई की है। इससे अन्य विभागों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed