{"_id":"6675ef377750ba886506b646","slug":"six-counters-were-made-to-distribute-happy-cards-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119024-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हैप्पी कार्ड बांटने के लिए बस स्टैंड पर बनाए छह काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हैप्पी कार्ड बांटने के लिए बस स्टैंड पर बनाए छह काउंटर
Sat, 22 Jun 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के सामान्य बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने वालों की लगी लंबी कतार।
भिवानी। हैप्पी कार्ड बांटने के लिए बस स्टैंड पर पात्रों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने छह काउंटर बनाए हैं। काउंटरों पर हैप्पी कार्ड बनाने वाली कंपनी की ओर से भेजे गए मैसेज के आधार पर दिए गए नंबरों के हिसाब से कार्ड बांटे जा रहे हैं।
जिले में अब तक लगभग 22 हजार हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं। इनके लिए प्रत्येक काउंटर पर रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बस स्टैंड पर कार्ड बांटने का कार्य जारी है। दरअसल, सरकार की ओर से एक लाख के कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में फ्री सफर दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं।
हैप्पी कार्ड दिखाकर पात्र व्यक्ति एक साल में एक हजार किलोमीटर का सफर फ्री में तय कर सकता है। योजना के तहत जिले में अब तक 82 हजार के आसपास कार्ड बनकर पहुंच चुके है। कार्ड लेने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ से बस स्टैंड पर अव्यवस्था फैल रही थी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने कार्ड धारकों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर कार्ड बांटने के लिए 6 काउंटर बनाए हैं।
विज्ञापन
काउंटरों पर हैप्पी कार्ड बनाने वाली कंपनी द्वारा भेजे गए मैसेज के आधार पर दिए गए नंबरों के हिसाब से कार्ड बांटे जा रहे हैं। जिले में अब तक 22 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं। कार्ड बांटने के लिए प्रत्येक काउंटर पर रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्ड लेने के लिए हर रोज बस स्टैंड पर 500 से 600 लोग पहुंच रहे हैं।
हैप्पी कार्ड बांटने के लिए बस स्टैंड पर 6 काउंटर बनाए गए हैं। जिले में अब तक 82 हजार के आसपास कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं। जिले में अब तक 22 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड बांटे जा चुके हैं। कार्ड लेने के लिए हर रोज बस स्टैंड पर 500 से 600 लोग पहुंच रहे हैं। - विक्रम सिंह कंबोज, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी।