{"_id":"a9fbf0e9cf42b55f6327025747098534","slug":"shed-jobs-cheated-and-brought-4-million-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के बहाने ठगे 4 लाख और पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के बहाने ठगे 4 लाख और पहुंचा दिया जेल
ब्यूरो/भिवानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्चेंट नेवी में नौकरी के बहाने करीब चार लाख रुपये ठगे और अब पहुंचा दिया केन्या की जेल। गांव धारेडू का एक युवक पिछले करीब महीने भर से नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में केन्या की जेल में बंद है। युवक की मां व मामा ने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दिल्ली के पुलिस थाने में शिकायत की है। साथ ही उनके बेटे को रिहा कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
धारेडू वासी महिला ललिता देवी ने बताया कि उसका बेटा विकास बी.टैक की तैयारी कर रहा था। उसे विदेश जाने की चाह थी। मर्चेंट नेवी में नौकरी का एक विज्ञापन देख उसने भी आवेदन किया। मर्चेंट नेवी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओडिनरी सीमैन के पद पर लगाया जाना था। नौकरी के नाम पर उसके बेटे से चार लाख रुपये ऐंठ लिए गए। 12 नवंबर को उसके लड़के विकास और साथी प्रवीण प्रभाकर को कंपनी ने ट्रेनिंग के लिए बुलाया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कंपनी ने 12 महीने का अनुबंध किया और दो सौ रुपये अमेरिकन डॉलर देने की बात कही। विकास के मामा संजय कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को कंपनी ने दुबई भेजा। एक कंपनी का जहाज इरान से सीमेंट के साथ अफ्रीका के केन्या के तट मोमबासा के लिए रवाना कर दिया। दो जुलाई 2014 को जहाज को वहां पुलिस ने पकड़ लिया और उसमें हेरोइन (नशीला पदार्थ) मिली।
विज्ञापन
अन्य लोगों के साथ उसका भांजा विकास भी फंस गया जबकि विकास पहली बार ही गया था। उसे तो पता ही नहीं था कि जहाज में नशीला पदार्थ है। उसके बाद से उसका भांजा केन्या की एक जेल में है। उसके भांजे की तरह अनेक युवाओं को नौकरी के बहाने इस तरह फंसाया जा रहा है। युवक की माता ललिता देवी ने बताया कि उन्होंने उक्त कंपनी के खिलाफ घिटोरनी, नई दिल्ली थाना में शिकायत की है। उन्हें डायरी नंबर दिया गया है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।