{"_id":"66f46bd9df4b15e382076624","slug":"sewers-stalled-in-urban-colonies-people-are-angry-over-the-drainage-of-dirty-water-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123608-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहरी दायरे की कॉलोनियों में ठप पड़े सीवर, गंदे पानी की निकासी को लेकर फूट रहा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहरी दायरे की कॉलोनियों में ठप पड़े सीवर, गंदे पानी की निकासी को लेकर फूट रहा लोगों का गुस्सा
Thu, 26 Sep 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के नेताजी नगर में गंदे पानी की समस्यां को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।
- फोटो : भिवानी शहर में राजकीय कन्या विद्यालय का मुख्य द्वार।
भिवानी। शहरी दायरे की कॉलोनियों में ठप सीवर को लेकर अब लोगों का सब्र भी जवाब देने लगा है। कॉलोनियों में बारिश के बाद तो ठप सीवर से बुरा हाल है। बुधवार को नेताजी कॉलोनी के लोगों ने ठप सीवर के लिए प्रदर्शन किया। वहीं गंदे पानी के साथ-साथ खाली प्लाॅटों में बारिश के पानी जमा होने से जहरीले जीवों का भी डर बना है। आक्रोशित लोगों ने समाधान न होने पर चुनाव के बहिष्कार की भी प्रशासन को चेतावनी दी।
सिटी रेलवे स्टेशन रोड नेताजी नगर कॉलोनी के लोग पिछले एक साल से ठप सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले एक साल से यहां सीवर जाम पड़े हैं। इसकी वजह से स्कूल के साथ खाली प्लाट के अंदर गंदा पानी जमा हो रहा है। बारिश के बाद तो यहां जहरीले जीव जंतुओं का डर भी बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ डेंगू व मलेरिया के मरीजों का खतरा भी रहता है। गंदे पानी के अंदर तेजी से मच्छर भी पनप रहा है।
क्षेत्रवासी सत्येंद्र सिंह, नवीन, दिनेश स्वामी और संजीव दहिया ने बताया कि क्षेत्र के लोग पिछले एक साल से सीवर समस्या को लेकर परेशान हैं। शासन व प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अनेक बार समस्या से अवगत करा चुके हैं। अधिकारी केवल आश्वासन देते आ रहे हैं, जबकि समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं स्कूली बच्चों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शहर की इन कॉलोनियों में ठप पड़े हैं सीवर मैनहोल
शहर का हनुमान गेट क्षेत्र, डीसी कॉलोनी, चिरंजीवी कॉलोनी, नेताजी नगर, दादरी गेट वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र, ढाणा रोड, लक्ष्मी नगर सहित दिनोद रोड की दुर्गा कॉलोनी सहित कई हिस्सों में सीवर मैनहोल ठप पड़े हैं। इसकी वजह से बारिश के बाद गंदे पानी का रुख सड़कों व मुख्य रास्तों की तरफ हो गया है। इन जगहों पर शिकायतों के बावजूद भी ठप सीवर का समाधान नहीं हो रहा है।
शहरी दायरे में ठप सीवर की जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं। उन हिस्सों में विभाग के कर्मचारी पहुंच समस्या का समाधान करा रहे हैं। सुपर सकर मशीनों से भी मुख्य सीवर लाइन व कॉलोनियों के अंदर सीवर मैनहोल की सफाई कराई गई है।
-सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा।