{"_id":"679bd67eab195ef8f30e408d","slug":"sewer-lines-in-bhiwani-city-will-be-cleaned-with-heavy-super-sucker-machines-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129258-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हैवी सुपर सकर मशीनों से होगी शहर में सीवर लाइनों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हैवी सुपर सकर मशीनों से होगी शहर में सीवर लाइनों की सफाई
Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में पटेलनगर मार्ग पर सड़क के बीच खुला पड़ा सीवर का मैनहोल।
भिवानी। शहर की मुख्य सीवर लाइनों की सफाई चार चरण में होगी। इस कार्य की डीएनआईटी को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब 15 दिनों में कार्यादेश जारी कर हैवी सुपर सकर मशीनों से सीवर सफाई का काम भी शुरू हो जाएगा। शहर में करीब दस किमी दायरे में सीवर लाइनों की सफाई का काम एजेंसी से कराया जाएगा।
मुख्य सीवर लाइनों की सफाई दिन के बजाय रात में की जाएगी। इसका कारण मुख्य सीवर लाइनें शहर के सरकुलर रोड के बीचोबीच स्थित होना है। दिन के समय काम के दौरान वाहनों का जाम बनेगा, ऐसे में रात के समय इन सुनसान सड़कों पर काम करना आसान रहेगा। शहरी दायरे की सीवर सफाई पर 2.90 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे की सीवर सफाई के बजट मंजूरी के बाद डीएनआईटी तैयार कर मुख्यालय भेजी थी, जिसकी मंजूरी के बाद अब इस कार्य की निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। विभागीय अधिकारी करीब एक पखवाड़े के अंदर ही एजेंसी को कार्यादेश जारी कर सीवर सफाई का काम भी शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
सीवर लाइनों की सफाई का काम करीब डेढ़ माह में पूरा होगा। शहर में चार तरह की सीवर लाइनों की सफाई का कार्य होगा। इसके लिए एजेंसी बाहर से ही हैवी सुपर शकर मशीनें मंगवाएगी। इन मशीनों से पानी के दबाव की क्षमता भी 1,500 से 4,000 पीएसआई तक की होगी। इनके जरिए सीवर की बड़ी रुकावट भी झट से दूर होगी।
शहरी दायरे में सीवर लाइनें 10 फीट से 28 फीट गहराई तक हैं। इनका रखरखाव जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग करा रहा है। लंबे अर्से से सीवर लाइनों की सफाई नहीं हो सकी है। इसकी वजह से शहरी दायरे में रोजाना किसी न किसी हिस्से में सीवर लाइन ठप होने की शिकायत मिलती रहती है।
सीवर सफाई के दौरान सरकुलर रोड पर एकतरफा होगा यातायात
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य सीवर लाइनें सरकुलर रोड के बीचोबीच बिछी हैं। इनकी गहराई करीब 28 फीट तक है, ऐसे में इनकी सफाई के लिए हैवी सुपर शकर मशीनों को सड़क का काफी दायरा घेरना पड़ता है। ऐसे में सरकुलर रोड पर रात के समय काम के दौरान यातायात एकतरफा संचालित किया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संबंधित विभागों और यातायात पुलिस के साथ भी तालमेल से काम कराएगा। इस दौरान आधुनिक कैमरों के जरिए भी गहरी सीवर लाइन की जांच भी कराई जाएगी।
शहरी दायरे में सीवर सफाई के कार्य की डीएनआईटी को मंजूरी मिल चुकी है। करीब एक पखवाड़े के अंदर ही निविदा और कार्यादेश की प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी से सीवर सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा। ये काम करीब डेढ़ माह में पूरा होगा। इस दौरान हैवी सुपर सकर मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। एजेंसी अधिकतर इलाकों में रात के समय ही सीवर सफाई कराएगी। -आशीष कुमार, जेई, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।