{"_id":"6ac7f93e386da18bd70700e4","slug":"several-trains-cancelled-on-october-14-some-to-operate-via-diverted-routes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158344-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 14 अक्तूबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का परिवर्तित मार्ग से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 14 अक्तूबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का परिवर्तित मार्ग से होगा संचालन
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
भिवानी। रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 14 अक्तूबर को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि कुछ का संचालन आंशिक रूप से रद्द और परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर और 54790 बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 14 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी सीकर से रवाना होकर लोहारू तक चलेगी और लोहारू-रेवाड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेवाड़ी के बजाय लोहारू से चलेगी और रेवाड़ी-लोहारू के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली 14 अक्तूबर को हिसार से रवाना होकर भिवानी-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस मार्ग पर हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली और कोसली स्टेशनों पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार दिल्ली से रवाना होकर रेवाड़ी-भिवानी-हिसार के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी में रुकेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14714 दिल्ली सराय-सीकर दिल्ली सराय से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस-सीकर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर दिल्ली सराय से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना में रुकेगी।
गाड़ी संख्या 14709 हनुमानगढ़-जयपुर 14 अक्तूबर को हनुमानगढ़ से रवाना होकर सादुलपुर-चूरू-सीकर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस मार्ग पर चूरू और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 19807 कोटा-सिरसा 13 अक्तूबर को कोटा से रवाना होकर सीकर-चूरू-सादुलपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी तथा चूरू स्टेशनों पर रुकेगी।
ये ट्रेनें होंगी देरी से संचालित
गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर 14 अक्तूबर को दिल्ली सराय से निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 54703 बठिंडा-जयपुर बठिंडा से रवाना होगी और मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।