{"_id":"6745f4280170b40e0e0e0879","slug":"self-study-candidates-should-apply-from-today-for-the-secondary-and-senior-secondary-educational-examination-in-march-bhiwani-news-c-21-hsr1027-512781-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा मार्च के लिए स्वयंपाठी परीक्षार्थी आज से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा मार्च के लिए स्वयंपाठी परीक्षार्थी आज से करें आवेदन
Tue, 26 Nov 2024 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2025 के लिए स्वयंपाठी परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। वे 27 नवंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो एसेंशियल रिपीट, कम्पार्टमेंट, आंशिक, पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देना चाहते हैं वे परीक्षार्थी एकमुश्त आवेदन शुल्क 950 रुपये के साथ 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपये विलंब शुल्क सहित चार से सात दिसंबर तक, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित आठ से 11 दिसंबर तक और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 12 से 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद