फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second rehearsal of polling parties

Bhiwani News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई पोलिंग पार्टियों की दूसरी रिहर्सल

Tue, 14 May 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Second rehearsal of polling parties
लोहारू के राजकीय कन्या महाविद्यालय में मौजूद चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी।
लोहारू। लोकसभा चुनाव के लिए लोहारू विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों में नियुक्त अधिकारियों की राजकीय कन्या महाविद्यालय के हॉल में दूसरी रिहर्सल हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। इस दौरान ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स ने सभी पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। रिहर्सल में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन के बारे में भी समझाया गया व उन्हें मौके पर ही हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गईं।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं। इनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं और एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने में उनकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। इसलिए वे मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समझें और सभी नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


अमित कुमार ने बताया कि भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद सीट पर नोटा सहित कुल 18 प्रत्याशी होंगे। चुनाव के दिन मोक पोल में सभी प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखाकर मोक पोल की सभी पर्चियों को लिफाफे में सीलबंद करके रख लें। उन्होंने हिदायत दी कि मोक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को क्लीयर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है। यदि कोई समस्या आती है तो उसे अपने स्तर पर हल करें, यदि समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों को संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पीओ घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत और वोट संख्या की जानकारी पीओ डायरी में नोट करेंगे तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में भी भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। रिहर्सल में तहसीलदार विक्रम सिंगला, नायब तहसीलदार संजय शर्मा व गौरव कुमार, बीडीपीओ धर्मपाल व विनोद सांगवान, नपा सचिव तेजपाल तंवर व सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा व सुरेंद्र सिंह, एसई पीओ दीपक शर्मा, कानूनगो अनिल कुमार मेचु, जगबीर सिंह, रविंदर डीपी, वीरेंद्र, जयपाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed