फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SDM Harbir Singh took charge of Tosham

Bhiwani News: एसडीएम हरबीर सिंह ने संभाला तोशाम का कार्यभार

Tue, 13 Feb 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM Harbir Singh took charge of Tosham
तोशाम के ​नवनियुक्त एसडीएम हरबीर सिंह।  
तोशाम। तोशाम के नए एसडीएम हरबीर सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे भिवानी सीटीएम पद से तबादला होकर तोशाम आए हैं। तोशाम के एसडीएम मनोज कुमार दलाल का यहां से महेंद्रगढ़ स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

तोशाम उपमंडल का कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम हरबीर सिंह ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों का परिचय लिया और जनसेवाओं से संबंधित फाइलें समय पर निपटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। खास तौर पर इन्हें तय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करेंगे, ताकि विकास कार्यों की गति तेज हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्बे तोशाम व ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर अधिकारियों से नई योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें सिरे चढ़ाने पर प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। एसडीएम ने निर्देश दिए कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed