{"_id":"66bf6bc9600fe826320647fc","slug":"scooty-collides-with-car-wife-dies-husband-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121761-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टाटा एस गाड़ी से हुई स्कूटी की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टाटा एस गाड़ी से हुई स्कूटी की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Fri, 16 Aug 2024 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव मानहेरू से स्कूटी पर पति के साथ भिवानी आ रही एक महिला की सड़क हादसा में मौत हो गई। हादसा टाटा एस गाड़ी की स्कूटी के साथ टक्कर लगने से हुआ। सदर पुलिस ने महिला के शव का शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
सदर पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि गांव मानहेरू निवासी अश्वनी अपनी पत्नी बबीता (37) के साथ स्कूटी पर किसी कार्य से भिवानी आ रहा था। जब वे गांव नांगल के जलघर के समीप पहुंचे तो टाटा एस गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बबीता को गंभीर चोटें आईं। वहीं अश्वनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बबीता ने दम तोड़ दिया।
वहीं अश्वनी को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि मृतक के ससुर राधाकृष्ण के बयान दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में टाटा एस गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।