फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   school bus, 15 students injured, examination

संतुलन बिगड़ने से पलटी निजी स्कूल की बस, 15 बच्चे घायल

Fri, 12 Mar 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
school bus, 15 students injured, examination
सामान्य अस्पताल में घायल बच्चों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी रोड पर तिगड़ाना मोड़ के समीप वीरवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अचानक सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में करीब 45 बच्चे सवार थे। बस पलटने की वजह से उसमें सवार करीब 15 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद निजी स्कूल प्रबंधन के अधिकारी भी अस्पताल के आपात विभाग में पहुंच गए और बच्चों का हालचाल जाना। चिकित्सकों ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में वीरवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी बच्चों को परीक्षा के लिए स्कूल बुलाया गया था। स्कूल बस बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंच रही थी कि इसी दौरान तिगड़ाना मोड़ से थोड़ा आगे चलते ही सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में बस सड़क से नीचे उतर गई और फिर असंतुलित होकर गेहूं के खेत में पलट गई। इस हादसे में बस चालक को भी चोटें आई हैं। वहीं बस पलटने के बाद कोहराम मच गया। पलटी हुई बस में फंसे बच्चों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। बच्चे इस हादसे के बाद बुरी तरह से घबरा गए थे। पलटी बस में बाहर निकाले 15 बच्चों की हालत बिगड़ी तो उन्हें सरकारी एंबुलेंस के जरिए जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में लाया। अस्पताल पहुंचे बच्चों ने बताया कि आज उनका पेपर था, इसलिए वे बस में रोजाना की तरह ही स्कूल जा रहे थे। अचानक बस पलट गई तो वे घबरा गए। बस पलटने की वजह से बच्चे सीटों से जा टकराए, इस वजह से किसी बच्चे के सिर तो किसी के हाथ और पांवों में चोटें आईं। कई बच्चों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं, जिनका चिकित्सकों ने एक्सरे भी कराया। बस पलटने की सूचना पर अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए और अपने बच्चों को सही सलामत देख राहत की सांस ली। स्कूल प्रबंधन अधिकारियों ने बस के चालक से बातचीत की और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को अभिभावक अपने घर ले गए। हालांकि इस हादसे के बारे में निजी स्कूल प्रबंधकों ने चुप्पी साध ली है।

भिवानी-हांसी रोड स्थित गांव प्रेम नगर के पास खेत में पलटी स्कूल की बस। संवाद

भिवानी-हांसी रोड स्थित गांव प्रेम नगर के पास खेत में पलटी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed