{"_id":"6a9dc0ccfdf1911a810cdd97","slug":"two-accused-arrested-for-swindling-327-crore-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156647-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 3.27 करोड़ ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 3.27 करोड़ ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम थाने की टीम ने 3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को आरोपी रोहित और स्वप्निल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया गया।
नागपुर निवासी दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार नागपुर भेजने के आदेश दिए गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था।
मैसेज भेजने वाले ने डीपी पर लड़की की फोटो लगा रखी थी और बातचीत के दौरान खुद को विदेश में ट्रेडिंग एवं इन्वेस्टमेंट का काम करने वाला बताया। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया और वेबसाइट का लिंक भेजकर निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोपियों ने शिकायतकर्ता से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर यूजर आईडी बनाई। इसके बाद निवेश के नाम पर उसके बैंक खाते में अलग-अलग समय पर रकम जमा करवाते रहे। खाते में मुनाफे की राशि दिखाकर उसे विश्वास दिलाया गया कि उसका पैसा निवेश किया जा रहा है।
19 ट्रांजेक्शन में 3 करोड़ 27 लाख रुपये किए ट्रांसफर
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 17 सितंबर 2025 से 24 अक्तूबर 2025 के बीच बैंक खाते से 19 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 3 करोड़ 27 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में निवेश की गई राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं निकली। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में 30 अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्रोडक्शन वारंट पर नागपुर से पकड़े आरोपी
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि पांच सितंबर को साइबर क्राइम थाने के जांच अधिकारी विजय कुमार ने आरोपी रोहित और स्वप्निल को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सुभाष मार्ग, नागपुर, महाराष्ट्र के निवासी हैं। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार नागपुर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।