{"_id":"63f3b2889e21bbe59a02293e","slug":"sarpanches-of-seven-blocks-of-the-district-protested-and-sent-a-memorandum-to-the-chief-minister-bhiwani-news-c-21-1-61102-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जिले के सात खंडों के सरपंचों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जिले के सात खंडों के सरपंचों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Mon, 20 Feb 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते विभिन्न गांव के सरपंच।
भिवानी। ई-टेंडरिंग सहित आठ मांगों को लेकर जिले के सात खंडों के सरपंचों ने शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन में करीब 150 सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनका कई जनसंगठनों ने भी समर्थन किया। वहीं जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर ने भी सरपंचों को समर्थन देते हुए उनकी आवाज बुलंद करने का काम किया।
सोमवार को जिले के खंड भिवानी, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, तोशाम और सिवानी के सरपंच नेहरू पार्क में इकठ्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेेबाजी कर रोष जताया। सरपंचों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में सरपंचों ने पिछले तीन साल मेें हुए विकास कार्यों की जांच, सरपंचों का मानदेय 10 हजार व पंचों का मानदेय तीन हजार रुपये करने, बस किराया माफ, ई-टेंडरिंग की सीमा दो लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने, मनरेगा की मजदूरी 600 रुपये, ढुलाई का रेट किमी दूरी के हिसाब से 500 से 1000 रुपये करें, सरपंच व पंचों के लिए खंड कार्यालय में कैंटिन सुविधा और टोल फ्री करने की मांग रखी। जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर ने कहा कि सरपंचों की सभी मांगे जायज है। सरकार इन मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरी करें, ताकि सरपंच गांव में विकास कार्य शुरू करवा सकें। इस अवसर पर सरपंच आशीष बेनीवाल, सरपंच राजेश बूरा, सुरेश, बिजेंद्र बिजलानाबास, प्रीतम, सुरेंद्र, राजबीर, जिलेसिंह, विजय, राकेश, सविता शर्मा सहित अनेक सरपंच व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।