Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation system in Bawani Khera set to improve; preparations underway to hire 60 contractual workers.

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में सुधरेगी सफाई व्यवस्था 60 कर्मचारी ठेके पर लगाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in Bawani Khera set to improve; preparations underway to hire 60 contractual workers.
बवानीखेड़ा में सफाई करते  ठेकेदार के माध्यम से लगाए नए सफाई कर्मचारी।
बवानीखेड़ा। कस्बे की चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने 60 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। मौजूदा टेंडर के तहत कर्मचारियों को छह माह के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं आगामी पांच वर्षों के लिए भी शहर की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रति कर्मचारी ठेकेदार की ओर से 9000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। कई पार्षद बैठकों में वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं सात अगस्त से नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से व्यवस्था और प्रभावित हुई है। कई क्षेत्रों में गंदगी और कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कुछ कर्मचारियों ने मोर्चा संभालकर सफाई व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे
विभाग की ओर से जारी टेंडर में स्विपिंग के लिए दो ट्रैक्टर चालक, तीन सुपरवाइजर और 55 सफाई कर्मचारी लगाने का प्रावधान किया गया है। इनमें महिला सफाई कर्मचारियों की संख्या अधिक बताई गई है।

वीआईपी आवासों पर भी लगाए कर्मचारी
नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों से वीआईपी आवासों की सफाई का काम भी लिया जा रहा है। एक राजनेता के आवास पर 10 सफाई कर्मचारी तैनात बताए गए हैं। इनमें नियमित, डीसी रेट और अन्य माध्यमों से लगे कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों के वेतन पर नगरपालिका प्रशासन हर माह करीब तीन लाख रुपये खर्च करता है। इसको लेकर लोगों में रोष है।

मुख्य बाजार और वार्डों की कराई पैमाइश
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पहले मुख्य बाजार समेत विभिन्न वार्डों की पैमाइश करवाई गई। इसमें म्यूनिसिपल इंजीनियर पंकज गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने चप्पे-चप्पे की पैमाइश करवाई। इसके बाद तैयार प्रस्ताव डीएमसी के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजा गया और स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।


मौजूदा टेंडर के तहत 60 सफाई कर्मचारी छह माह के लिए लगाए गए हैं। आगामी पांच वर्षों के लिए भी टेंडर जारी किया गया है। मुख्य बाजार, वार्डों और अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत कर लोगों को गंदगी से राहत दिलाना प्राथमिकता है। -सुंदर अत्री, चेयरमैन, नगरपालिका बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed