फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sanitation facilities to be expanded; construction of 4 public toilets begins.

Bhiwani News: स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगा विस्तार, 4 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation facilities to be expanded; construction of 4 public toilets begins.
लोहारू में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण  कार्यों का शुभारंभ करते चेयरमैन बंटी तायल व अन्य। 
लोहारू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोहारू शहर में स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुराने शहर स्थित खटिकान चौपाल में नगरपालिका प्रधान द्वारा वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि रामबीर के वार्ड में बनने वाले सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका की योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शौचालय निर्माण कराया जाएगा। इनमें खटिकान चौपाल के अलावा श्मशान भूमि, सुभाष ढाणी और लोको कॉलोनी शामिल हैं। इन चारों परियोजनाओं पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने कहा कि लोहारू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगरपालिका निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शहर में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसाती नाले का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, सड़कों की मरम्मत करवाई जा रही है तथा जहां आवश्यकता है वहां नई सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन निर्माण कार्यों की शुरुआत कर दी गई है जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर दौलतराम सोलंकी, बाबूलाल बड़सीवाल, सुनील सैनी, महेश गांधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed