{"_id":"695fe60e4a890ed0440c7270","slug":"rural-laborers-income-will-increase-transparency-will-change-their-lives-dhankhar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145067-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मजदूरों की आय बढ़ेगी, पारदर्शिता से बदलेगा जीवन : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मजदूरों की आय बढ़ेगी, पारदर्शिता से बदलेगा जीवन : धनखड़
Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़। संवाद
भिवानी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी योजना का नया स्वरूप एक विकसित भारत की ओर एक कदम है।
वीरवार को पीडब्ल्यूडी में पत्रकार वार्ता में धनखड़ ने मनरेगा में किए गए सुधारों और इसके नए स्वरूप जीरामजी योजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नया कानून न केवल ग्रामीण मजदूरों की आय को बढ़ाएगा बल्कि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करके उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। बजट में 17 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है ताकि 125 दिनों के रोजगार का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
धनखड़ ने बताया कि सरकार ने मजदूरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। हरियाणा वर्तमान में जीरामजी योजना के तहत सबसे अधिक दिहाड़ी देने वाला राज्य बन गया है। इससे हरियाणा के प्रत्येक श्रमिक को सालाना लगभग 10,000 रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
धनखड़ ने कहा कि जीरामजी योजना की सबसे बड़ी विशेषता पारदर्शिता और जवाबदेही है। योजना के तहत काम पूरा होने के 15 दिनों के भीतर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होता है तो उस राशि पर ब्याज दिया जाएगा। योजनाओं की निगरानी पीएम गति शक्ति फ्रेमवर्क के माध्यम से की जाएगी जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
कहा-विपक्ष झूठ फैलाकर मजदूरों को कर रहा गुमराह
योजना का नाम बदलने पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं राम भक्त थे और उनके अंतिम शब्द हे राम थे। विपक्ष केवल झूठ फैलाकर मजदूरों को गुमराह कर रहा है। धनखड़ ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में पैसे का बंदरबांट होता था लेकिन अब पारदर्शिता प्रणाली और डिजिटल माध्यमों से पैसा सीधे मजदूर के खाते में पहुंच रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी रेनू डाबला, प्रवक्ता शंकर धूपड़, जिला महामंत्री रमेश पचेवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह मौजूद रहे।