फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 38.60 crore approved for improvement of Delhi-Pilani National Highway

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सुधारीकरण के लिए 38.60 करोड़ रुपये मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rs 38.60 crore approved for improvement of Delhi-Pilani National Highway
नेशनल हाईवे 709 की सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के सुधारीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रशासनिक एवं तकनीकी मंजूरी देते हुए 38 करोड़ 60 लाख का बजट मंजूर किया है। राजमार्ग के करीब 11 किलोमीटर दायरे में शहर के अंदर से गुजरने वाले सरकुलर रोड की कायाकल्प भी होगा।
विज्ञापन

दिल्ली से राजस्थान के राजगढ़ को जाने वाले राज मार्ग का 27 किलोमीटर तक सुधारीकरण होगा। गांव निनान से लेकर रोहतक गेट तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अपग्रेड करके इसे मजबूती प्रदान की जाएगी। बावड़ी गेट से लेकर लोहारू रोड रेलवे ओवर ब्रिज तक सड़क को सीसी पैटर्न पर बनाया जाएगा। दोनों और जरूरत पड़ने पर नाले भी बनेंगे। लोहारू रोड ओवर ब्रिज से देवसर मोड़ तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा और नए सिरे से इस पर मोटी तारकोल की लेयर डाली जाएगी। सांसद धर्मबीर ने बताया कि गांव निनान से रोहतक गेट तक बीएंडआर द्वारा सड़क को छह लेन किया जाएगा। जिसके लिए अलग से राज्य सरकार ने 11 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 31 मार्च को जारी पत्र में हाईवे 709 के सुधारीकरण व अपग्रेडेशन की सूचना प्रदान कर दी है और इसकी सूचना प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य आरंभ हो जाएगा। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 709 के तहत निनान से हालुवास तक बनने वाले बाईपास पर भी आवागमन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed