फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways employee arrested for obstructing duty and assaulting a policeman

Bhiwani News: ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में रोडवेज कर्मी गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways employee arrested for obstructing duty and assaulting a policeman
जूई (भिवानी)। थाना जूई कला पुलिस ने डायल 112 पर तैनात पुलिस इंचार्ज के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपी गांव ढाब ढाणी निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई। आरोपी हरियाणा रोडवेज में कार्यरत है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक अनूप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह डायल 112 की ईआवी-143 पर इंचार्ज के तौर पर तैनात है। 29 जून को एक महिला ने कॉल कर बताया कि उसका पति उसे और बच्चों को मारपीट कर घर से बाहर निकाल रहा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो पीड़िता के पति ओमप्रकाश ने पुलिसकर्मी के साथ न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि चोट मारकर ड्यूटी में बाधा भी पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद थाना जूई कला पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की अगुवाई में आरोपी ओमप्रकाश को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भिवानी जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में झगड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed