फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways driver and conductor beaten for not stopping bus, case registered against nine including woman

Bhiwani News: बस नहीं रोकने पर रोडवेज चालक और परिचालक को धुना, महिला सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver and conductor beaten for not stopping bus, case registered against nine including woman
भिवानी। बिना ठहराव के बस नहीं रोकने पर रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने व इस बीच परिचालक के बैग से रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत खरक पुलिस चौकी में दी गई। जिस पर सदर पुलिस ने एक महिला सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कलानौर निवासी दलबीर ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में बतौर चालक लगा हुआ है। गत 29 अक्तूबर की दोपहर करीब ढ़ाई बजे दिल्ली के आईएसबीटी से भिवानी के लिए बस लेकर चला था। उसकी बस में संजय कुमार परिचालक भी था। बस में दिल्ली से बामला के लिए तीन लोग टिकट लेकर सवार हुए थे। उन्होंने गांव नौरंगाबाद में बस रोकने के लिए बोला। इस पर उसने कहा कि इस बस का नौरंगाबाद में ठहराव नहीं है। जबकि उन लोगों ने टिकट भी गांव बामला की ली थी। जो एक स्टॉप पहले आ चुका था। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज किया और धमकी दी कि उनके लोग आगे खड़े हैं। जब गांव नौरंगाबाद में ठहराव नहीं होने पर भी बस रोक दी तो इसी दौरान पांच सात युवक बस के अंदर चढ़ गए और परिचालक और चालक सीट से उसे घसीटकर नीचे उतारा।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इसी झगड़े के बीच चालक का मोबाइल फोन और परिचालक के बैग से 8765 रुपये की नकदी भी कम मिली। बस में सवार सवारियों ने उनका बीच बचाव किया। मामले की शिकायत बस चालक ने खरक पुलिस चौकी में दी। जिस पर सदर पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed