फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadway workers filled bottles of government water into private vehicles; the district administration provided water bottles for the travelers going to the Sant Kabir Jayanti celebration.

Bhiwani News: सरकारी पानी को बोतलें निजी वाहनों में भर ले गए रोडवेजकर्मी, संत कबीर जयंती समारोह में जाने वाले यात्रियों के लिए जिला प्रशासन ने मुहैया कराई थीं पानी की बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadway workers filled bottles of government water into private vehicles; the district administration provided water bottles for the travelers going to the Sant Kabir Jayanti celebration.
रोडवेज बस स्टेंड पर निजी कार में पानी की बोतल रखते कर्मचारी। 
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। सरकारी माल और मुफ्त का सामान मिलने पर उसे हथियाने की आदतें अक्सर सामने आती हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को बस स्टैंड पर देखने को मिला, जब रोडवेज कर्मचारियों ने जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई पीने के पानी की बोतलों की पेटियों का दुरुपयोग किया।
दरअसल, संत कबीर जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सिरसा जाने वाले यात्रियों के लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों में पीने के पानी की बोतलों की पेटियां बस स्टैंड पर भेजी थीं। सिरसा के लिए बसों को रवाना करने के बाद, बची हुई पानी की बोतलें वापस जमा करने की बजाय, कुछ रोडवेज कर्मचारी उन्हें अपने प्राइवेट वाहनों में भरते नजर आए।
विज्ञापन

समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोडवेज की 54 बसें लगाई गई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण कार्यक्रम में जिले से 39 बसें रवाना की गईं। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 54 बसों में पानी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन 15 बसें कैंसिल होने के कारण पीने के पानी की बोतलों की पेटियां बच गईं। इसके बाद कर्मचारी इन्हें अपनी कारों में भरकर रोडवेज वर्कशाप में ले गए और साथियों को बांट दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
जीएम का तर्क : नकारात्मक न सोचें
रैली में जाने वाले यात्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने के सामान की व्यवस्था की गई थी। बचे हुए सामान को वापस जिला प्रशासन को जमा करवा दिया गया है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, इसलिए हमें नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए। - दीपक कुंडू, रोडवेज जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed