फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road from Lohani to Devrala is ready, renovation of Hansi-Tosham and Bhiwani-Maham road will be completed soon.

Bhiwani News: लोहानी से देवराला तक सड़क तैयार, हांसी-तोशाम और भिवानी-महम मार्ग जीर्णोद्धार जल्द होगा पूरा

Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Road from Lohani to Devrala is ready, renovation of Hansi-Tosham and Bhiwani-Maham road will be completed soon.
तोशाम से हांसी मार्ग।
भिवानी। जिले में सुस्त पड़ी सड़क परियोजनाएं अब तेजी से पूरी होंगी। लोहानी से बहल मार्ग पर देवराला गांव तक सड़क तैयार हो गई है जबकि भिवानी-महम और हांसी-तोशाम मार्ग जीर्णोद्धार का काम भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नई सड़क परियोजनाओं के मसौदों पर भी पीडब्ल्यूडी अब नए सिरे से मंथन कर इसका खाका तैयार करेगा। नई सरकार के गठन के बाद नए मसौदों के प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजे जाएंगे। फिलहाल जिले में करीब 55 करोड़ के बजट से तीन सड़क परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग लोहानी से बहल तक करीब 25 किलोमीटर लंबाई तक की सड़क का जीर्णोद्धार करा रहा है। लोहानी से गांव देवराला तक सड़क चकाचक हो चुकी है। इस पर करीब 20 करोड़ का बजट खर्च आया है। इसी तरह हांसी-तोशाम मार्ग का काम भी चल रहा है। करीब 16 किलोमीटर दायरे में सड़क का दस करोड़ के बजट से जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। ये काम भी अब जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर भी करीब 17 किलोमीटर दायरे में सड़क चकाचक की गई है। इसमें तारकोल की लेयर से सड़क तैयार हो चुकी है। जबकि भिवानी शहरी दायरे और गांव चांग में आरसीसी पैटर्न पर सड़क अभी तैयार की जा रही है। इसका भी करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। करीब 25 करोड़ के बजट से ये सड़क तैयार हो रही है। इन सड़क परियोजनाओं पर तय अवधि में ही काम पूरा कराने के लिए अधिकारी निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दे चुके हैं। हालांकि जिले की अधिकांश खस्ताहाल सड़क अब चकाचक हैं।
नगर परिषद की सड़कों की भी जल्द सुधरेगी हालत
हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी अधिकांश सड़क परियोजनाओं को चुनाव से पहले ही सिरे चढ़ा चुका है। जबकि पीडब्ल्यूडी के दर्जनों संपर्क मार्गों के काम भी करीब पूरे हो चुके हैं। लेकिन नगर परिषद की शहरी दायरे की सड़कों के काम अभी लंबित हैं, जिन्हें जल्द सिरे चढ़ाने में नगर परिषद के अधिकारी जुटे हैं। शहरी दायरे की नगर परिषद की सड़क काफी खस्ताहाल हैं, जिनके जीर्णोद्धार के टेंडर कराकर सिर्फ वर्कऑर्डर ही जारी करने हैं, जिनकी एस्टीमेट और मंजूरी पहले ही हो चुकी है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के चुनाव से पहले ही वर्क ऑर्डर जारी हो चुके थे, जिन पर अब तक निरंतर काम जारी रहा है। तय अवधि में ही इन सड़कों का जीर्णोद्धार का काम पूरा करा दिया जाएगा। सड़कों के नए प्रस्तावों को लेकर भी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन होगा। उसके बाद ही इन कार्यों के एस्टीमेट तैयार कराए जाएंगे।
- लोकेश कुमार डागर, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article