{"_id":"65b7ee9a8c2eef079c091429","slug":"reward-of-rs-5000-placed-on-absconding-accused-in-murder-and-attempt-to-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112442-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हत्या व हत्या प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर रखा पांच हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हत्या व हत्या प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर रखा पांच हजार का इनाम
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रेंज के आईजी ने हत्या और हत्या प्रयास के फरार चल रहे पांच आरोपियों पर पांच हजार का इनाम रखा है। गांव तालू में हत्या प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी का सुराग देने वाले को पांच हजार इनाम की घोषणा की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज केके राव ने आरोपी गांव तालू निवासी आनंद पर पांच हजार का इनाम रखा है। उसके खिलाफ 22 नवंबर 223 को सदर पुलिस थाना में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। वहीं जय कुमार उर्फ भादर की हत्या मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों का सुराग देने वाले को प्रत्येक आरोपी पर पांच हजार के इनाम की घोषणा की है।
गांव घंघाला में जयकुमार उर्फ भादर निवासी बिधवान पर गोलियां चलाकर हत्या करने पर सिवानी पुलिस थाना में केस दर्ज किया था। इस हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपी अंकित उर्फ लाडू निवासी ईशरवाल, अंकित उर्फ अंकु निवासी रोढा, हाल ओबरा, अजय उर्फ पंजाबी निवासी ईशरवाल व सोनू निवासी ईशरवाल पर इनाम रखा है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आरोपी के संबंध में सीआईए स्टाफ प्रथम इंचार्ज निरीक्षक योगेश कुमार के मोबाइल नंबर 88140 11408 व सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र के नंबर 88140 11478 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। संवाद