फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief lingered on the threshold, the gift of happy cards dried up.

Bhiwani News: दहलीज पर ठहरी राहत, सूखती रही हैप्पी कार्ड की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Relief lingered on the threshold, the gift of happy cards dried up.
​भिवानी डिपों में रखे हैप्पी कार्ड
भिवानी। रोडवेज डिपो में पिछले डेढ़ साल से साढ़े नौ हजार हैप्पी कार्ड अटके पड़े हैं और पात्र लोग सूचना के बावजूद उन्हें लेने नहीं पहुंच रहे। ऐसे में डिपो में रखे ये कार्ड खराब होने लगे हैं और रोडवेज अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। दरअसल हरियाणा सरकार ने वर्ष 2024 में अंत्योदय परिवारों को रोडवेज में निशुल्क सफर की सुविधा देने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

योजना के तहत भिवानी डिपो में शुरुआत में 92,000 हैप्पी कार्ड भेजे गए थे, जिनका सितंबर 2024 तक वितरण कर दिया गया। इसके बावजूद 9500 हैप्पी कार्ड अभी भी डिपो में पड़े हुए हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने संबंधित पात्र लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना भी दी है इसके बाद भी वे कार्ड लेने नहीं पहुंचे। नतीजतन, लंबे समय से डिपो में रखे ये कार्ड खराब होने की स्थिति में हैं। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते डिपो से अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त करें और निशुल्क सफर की सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन



डिपो में रखे हैप्पी कार्डों को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर फोन करके जानकारी दी जा रही है लेकिन लोग लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए आमजन से अपील है कि अपने हैप्पी कार्ड जल्द से जल्द डिपो से प्राप्त करें। -दीपक कुंडू, जीएम भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed