फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Recommendations sought for Padma awards by August 15

Bhiwani News: पद्म पुरस्कारों के लिए 15 अगस्त तक मांगी सिफारिशें

Mon, 10 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Recommendations sought for Padma awards by August 15
भिवानी। हरियाणा सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य के सभी प्रशासकीय सचिवों, आयुक्तों और उपायुक्तों को पत्र भेजे हैं। इनमें निर्देश दिए गए हैं कि पद्म पुरस्कारों के लिए political2.hry@gmail.com या dysecypolitical.cse@hry.gov पर 15 अगस्त 2024 तक सिफारिशें भेजी जानी चाहिए। केवल ऑनलाइन भेजे गए नामांकनों पर विचार किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार, उद्योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और योगदान के मद्देनजर की जाती है। ये पुरस्कार जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों को शासित करने वाले विस्तृत कानून और नियम आधिकारिक वेबसाइट www.padmaawards.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed