Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Recognize your rights, hone your abilities, and become self-reliant, daughters

अपराजिता : अपने अधिकार पहचानें, क्षमताओं को तराशें और आत्मनिर्भर बनें बेटियां, कार्यक्रम में आदर्श महिला महाविद्यालय की 60 से अधिक छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने की सहभागिता

Sat, 21 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Recognize your rights, hone your abilities, and become self-reliant, daughters
अपराजिता कार्यक्रम में ​शि​क्षिकाओं के साथ छात्राएं। 
भिवानी। नारी सशक्तिकरण की राह केवल अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं है बल्कि आत्मविश्वास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता से होकर गुजरती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आदर्श महिला महाविद्यालय में वीरवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारी उत्थान, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक कर्तव्यों और आत्मनिर्भरता पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय भिवानी के अंग्रेजी विभाग से डॉ. वंदना वत्स ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय भिवानी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निधि शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। महाविद्यालय पहुंचने पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नारी उत्थान आत्मविश्वास और बौद्धिक सशक्तिकरण से संभव
मुख्य अतिथि डॉ. वंदना वत्स ने कहा कि नारी उत्थान केवल नारों और भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका वास्तविक अर्थ महिलाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और बौद्धिक सशक्तिकरण विकसित करना है। आज महिलाएं शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रशासन, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब बेटियां अपनी क्षमताओं को पहचानकर सामाजिक पूर्वाग्रहों और संकोच को पीछे छोड़ेंगी। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा और संवाद कौशल पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं होना चाहिए। छात्राएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जागरूक और संवेदनशील नागरिक भी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का संतुलन जरूरी
विशिष्ट अतिथि डॉ. निधि शर्मा ने कहा कि संविधान और कानून महिलाओं को समानता, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के अधिकार देते हैं। इन अधिकारों का सही उपयोग तभी सार्थक है, जब उनके साथ कर्तव्यों का भी संतुलन बना रहे। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को कानूनी और सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा, आर्थिक साक्षरता और मानसिक दृढ़ता आज की युवा पीढ़ी के सबसे बड़े संबल हैं। छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय उपलब्ध संसाधनों, कानूनी प्रावधानों और परिवार व समाज के सकारात्मक सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए।

छात्राओं ने सवाल पूछकर साझा किए विचार
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, करियर निर्माण, महिलाओं के प्रति समाज की बदलती सोच और आधुनिक चुनौतियों से जुड़े सवाल पूछे। अतिथियों ने सहजता से उनके जवाब दिए। वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. गायत्री बंसल और हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. ममता चौधरी ने महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। इस अवसर पर छात्र संघ प्रधान नंदनी सोनी, सचिव महक, संयुक्त सचिव निशा शर्मा और उपाध्यक्ष मुस्कान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed