{"_id":"670ab449b0fa6d0bb30a5eca","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-took-out-a-procession-across-the-district-on-vijay-dashami-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124277-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी पर जिले भर में निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी पर जिले भर में निकाला पथ संचलन
Sat, 12 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
विजयदशमी पर्व पर पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य।
भिवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भिवानी जिला इकाई द्वारा विजय दशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। विजय दशमी पर्व पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ही स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर शस्त्र पूजन कर अपनी-अपनी इकाई में पथ संचलन निकाला।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की और भारत माता के जय घोष से स्वागत किया। भिवानी शहर में ऐसे कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित हुए। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में लोहारू, बहल, ढिगावा, तोशाम, कैरू, बवानीखेड़ा, चांग, सांगा, बापोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए।
आरएसएस के जिला कार्यवाहक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व विजय दशमी पूरे देश में संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। संघ की स्थापना को आज 99 वर्ष पूरे हो गए हैं। संघ के स्वयं सेवक निरंतर समाज के प्रति अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में विजय दशमी उत्सव के महत्व, शस्त्र पूजन और हिंदुत्व के बारे में वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने समाज से भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा में रहकर बुराई से लड़ने व अच्छाई के साथ चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विजयदशमी के महत्व एवं संघ की स्थापना व उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया।