फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rape, eighth student, case file on four people, police

आठवीं की छात्रा का तीन साल से पड़ोसी युवक कर रहा था यौन शोषण, चार पर केस दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
rape, eighth student, case file on four people, police
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस का ही एक युवक पिछले तीन साल से यौन शोषण कर रहा था। इसमें उसके तीन साथी भी शामिल थे। इस संबंध में पीड़ित लड़की ने पहले बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दी, मगर वहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी गई। महिला पुलिस थाना में बीते चार मार्च को आरोपी चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में दिए बयान में बवानीखेड़ा क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। पड़ोस का ही एक युवक पिछले तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उनके घर पर हुक्का भरने के लिए आता था। इसी बहाने वह उनके खाने में नशीली दवा मिला जाता, जिसके बाद पूरा परिवार नशीली दवा के असर से सो जाता और वह उसके साथ उन्हीं के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी युवक के साथ उसके तीन साथी भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी किसी को कुछ बताने पर उसके पिता और भाई को जान से मार देने की धमकी भी देते थे। लड़की ने बताया कि इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना में भी शिकायत दी थी, मगर वहां पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। महिला पुलिस थाना इंचार्ज कृष्णा देवी ने बताया कि इस संबंध में महिला पुलिस थाना में लड़की की शिकायत पर चार आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed