{"_id":"674b514fbe507dc5ab0e9359","slug":"ramps-not-made-for-disabled-people-in-district-court-premises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126517-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में दिव्यांगों के लिए नहीं बने रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में दिव्यांगों के लिए नहीं बने रैंप
Sat, 30 Nov 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। हालांकि लिफ्ट पहले से ही बंद पड़ी हैं। ऐसे में अधिवक्ता चैंबर्स तक जाने के लिए दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जिला न्यायालय परिसर में 2850 अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन से पंजीकृत हैं। ऐसे में दिव्यांग अधिवक्ता भी न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं दिव्यांगजन भी अपने न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए यहां आते हैं।
संजय अग्रवाल एडवोकेट अध्यक्ष प्रतिनिधि दिव्यांग समाज हरियाणा का कहना है कि दिव्यांगजनों के लिए अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में कोई रैंप की सुविधा नहीं है। लिफ्ट खराब होने से प्रथम व द्वितीय तल तक आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। ये हाल जिला न्यायालय परिसर का ही नहीं बल्कि अधिकांश सरकारी विभागों का है। जहां दिव्यांगजनों के लिए रैंप की कोई सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
कई अधिवक्ताओं को तो अपने दुपहिया वाहनों के सहारे ही चैंबर्स तक जाना पड़ता है। क्योंकि उनके लिए यहां कोई रैंप नहीं बनाया गया है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि दिव्यांगजन की सुविधा के लिए जहां संभव है वहां रैंप निर्माण कराया जाएगा। जबकि बंद पड़ी लिफ़्ट को चालू कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। संवाद