{"_id":"65bfce7ed88680880b0df13b","slug":"ramotsav-competition-was-organized-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112701-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रामोत्सव रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेता और प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रामोत्सव रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेता और प्रतिभागी सम्मानित
Sun, 04 Feb 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बजरंग बली कॉलोनी स्थित केशव धाम में विश्व संवाद केंद्र की ओर से रिपोर्टिंग रामोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार को आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरण किया गया।
इसमें श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में हुए विभिन्न उत्सव, समारोह, झांकियां, शोभा यात्रा एवं साज सज्जा का संकलन कर प्रतियोगिता की कई श्रेणियों में भाग लिया और अपनी उत्तम प्रविष्टि ऑनलाइन माध्यम से जमा की। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार 1,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र जारी किए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भिवानी के विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली, सह विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हेमंत, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की भिवानी इकाई ने फोटोग्राफी, शाॅर्ट वीडियो रील, न्यूज रिपोर्टिंग, वीडियो न्यूज रिपोर्टिंग एवं सोशल मीडिया रिपोर्टिंग की प्रतियोगिता कराई। इस अवसर पर अजय शर्मा, नवीन वर्मा, अनिल परमार, अजय मंढाणा, तनिष्का, नरेश बिठन आदि मौजूद रहे।