फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, people, heat, water logging

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Sun, 13 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
raining, people, heat, water logging
भिवानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। शनिवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ ही पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। कई हिस्सों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक ही मौसम बदला। दिनभर बेतहाशा गर्मी से शहरवासी परेशान रहे। लेकिन शाम को मौसम में बदलाव हुआ। जिसके बाद तेज हवाएं चलने लगी और थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। मात्र दो घंटों में ही शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब प्री मानसून की दस्तक तक इसी तरह मौसम में बदलाव बना रहेगा।
विज्ञापन

बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से गुल हुई बिचला बाजार की बिजली
शहर के बिचला बाजार स्थित बिजली ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात को अचानक खराब हो गया। जिसकी वजह से शनिवार को दिनभर बिचला बाजार व आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल रही। निगम कर्मचारियों ने खराब ट्रांसफार्मर को बदला और उसकी जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया। शाम तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता राहुल सांगवान ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि बड़ी लाइन के टूटे तार ठीक किए जाने के बाद पूरे शहर की बिजली आपूर्ति नियमित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed