फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain, field water in city, forward problam, charkhi dadri

फिर से बारिश हुई तो जलमग्न होगा शहर

Tue, 26 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 26 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन की एक और झमाझम बरसात शहर डूबा देगी। शहर की ठप सीवरेज व्यवस्था व प्रशासन सहित जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद का सुस्त रवैया इसके लिए जिम्मेवार है। गत दिनों हुई करीब 90 एमएम बारिश के बाद बने विकट हालातों से सबक नहीं लेना भी गैर जिम्मेदाराना ही है। ठप सीवरेज व्यवस्था के चलते जहां मुख्य नाले ओवरफ्लो कर रहे हैं तो वहीं विभाग भी सीवरेज का दूषित पानी मोटरों के जरिए मुख्यमार्गों पर ही निकाल रहा है। इससे तय है कि बरसात के दौरान प्रशासन अपने हाथ खड़े कर लेगा और फिर शहरवासियों की जान आफत में आ जाएगी। आमजन से जुड़े इस मुद्दे प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अमर उजाला ने कई बार खबरें प्रमुखता से प्रकाशित भी की है।
विज्ञापन


सीवरेज की लचर व्यवस्था इस समय करीब 250 कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। हालात यह है कि नई सीवरेज लाइनें भी जवाब देने लगी हैं। सीवरेज व बरसाती पानी इस समय जलचक्र बनकर रह गया है। हालात यह है कि दूषित पानी शहर से बाहर ही नहीं निकल पा रहा है। प्री-मानसून में हुई बरसात के दौरान भी बने विकट हालातों से शहर को पार तारने के लिए अमर उजाला ने 10 जून, 15 जून व 13 जुलाई के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बावजूद इसके न तो संबंधित विभाग चेता और न ही स्थानीय प्रशासन। इसका नतीजा यह निकला कि मुख्य नालों का दूषित पानी अब ओवरफ्लो होकर सड़कों तक आ पहुंचा है।   पुरानी सीवरेज लाइन  ही नहीं अब तो देखरेख व नियमित रूप से छंटाई एवं सफाई न होने की वजह से नई सीवरेज लाइनों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


250 कर्मचारियों के जिम्मे है छंटाई का कार्य
शहर मेें करीब 250 कर्मचारी सीवरेज की देखरेख व व्यवस्था में काम  पर तैनात हैं लेकिन कोई स्थाई समाधान  नहीं हो पा रहा है। बरसाती पानी भी जलचक्र बनकर रह गया है। एक जगह के पानी का  उठान कर दूसरी खाली जगह डाल दिया जाता है या फिर समीप के किसी जोहड़ में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से नहीं ली एसटीपी प्लांट की सुध
छोटे प्वाइंटों पर विभाग ने पंप सैट नहीं लगा रखे हैं केवल पांच पंप सैट जोहड़ों  आदि पर लगा रखे हैं। शहर के विभिन्न भागों में काफी जगह ऐसी हैं जहां पंप सैट के जरिए ही सीवरेज पानी का उठान संभव है। समसपुपर एसटीपी  को शहर से जोडने वाली मेन लाइन इस समय ओवरफ्लो बनी हुई है। दिल्ली रोड ओवरब्रिज के समीप यह लाइन पिछले लंबे समय से बैक मार रही है। पिछले एक साल से ठप पड़े एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक बरसाती व दूषित पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed