{"_id":"6827727a17dd1dd2250bb0dc","slug":"railways-extended-the-delhi-rewari-train-till-satrod-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134176-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे ने किया दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन का सातरोड तक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे ने किया दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन का सातरोड तक विस्तार
Fri, 16 May 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन का सातरोड तक विस्तार किया है। यात्रियों को ट्रेन विस्तार की सुविधा शनिवार 17 मई से मिलने लगेगी। दरअसल, रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 54085/54086 दिल्ली-रेवाडी-दिल्ली ट्रेन का सातरोड स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड ट्रेन 17 मई से दिल्ली से सुबह 7:10 पर रवाना होकर 13:15 बजे सातरोड स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली ट्रेन 17 मई से सातरोड स्टेशन से 14:10 पर रवाना होकर 21:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर हाल्ट, बिजवासन, गुडगांव, बसई धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोड़ी सांपका, पटौदी रोड, इंच्छापुरी, खलीलपुर, कुम्भावास मुंढ़लिया डाबरी हाल्ट, रेवाडी, जाटूसाना, कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानीखेडा एवं हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन का विस्तार होने से दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी।