{"_id":"616dc59e79952924a8020c29","slug":"rail-wheels-stopped-pockets-cut-even-in-return-of-tickets-bhiwani-news-hsr6147612110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से थमा ट्रेनों का पहिया, टिकट वापसी की लाइन में लगे सैकड़ों यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से थमा ट्रेनों का पहिया, टिकट वापसी की लाइन में लगे सैकड़ों यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से भिवानी जंक्शन पर सुबह 10 बजे बाद से शाम चार बजे तक सभी ट्रेनों के पहिया थम गए। ट्रेनों के बंद होने से सैकड़ों यात्री बीच सफर में भी फंस गए। भिवानी से हिसार के रास्ते पंजाब व रेवाड़ी की तरफ जाने वाले यात्रियों को टिकट लेने के बाद फिर से उन्हें वापस करने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि उन्हें सफर में तो परेशानी हुई है वहीं टिकट वापसी देने पर पैसे कटवाने भी पड़े हैं, जबकि वे टिकट खरीद चुके थे, ट्रेन नहीं चली तो इसमें उनकी क्या गलती है।
किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया गया। इसके चलते भिवानी रेलवे जंक्शन पर कड़ी सुरक्षा की गई थी। हालांकि किसान संगठनों ने रेलवे जंक्शन व इसके आसपास कोई आंदोलन नहीं किया, मगर रेलवे ने सोमवार को दिनभर चलने वाली सभी ट्रेनों का संचालन अचानक बंद कर दिया। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं उन्हें ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली तो टिकट खिड़की पर टिकट वापसी के लिए फिर से लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद यात्रियों ने खरीदी टिकट वापस की और टिकट वापसी पर उनके पैसे भी कटे। इसके बाद वहां से अपना सामान उठाकर ऑटो से बस स्टैंड पर पहुंचे और फिर आगे का सफर जारी रखा।
वर्जन :
रेलवे ने किसान रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया, जिसकी जानकारी यात्रियों को दी गई है। जिन यात्रियों ने टिकट खरीद लिया था, उनका टिकट वापस करा दिया है।
विज्ञापन
- जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक भिवानी।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
- श्रीगंगानगर-रेवाड़ी, भिवानी स्टेशन पर रद्द
-कोटा-हिसार सादुलपुर स्टेशन पर रद्द
-रेवाड़ी-भठिंडा, कोसली स्टेशन पर रद्द
-सूरतगढ़-बठिंडा, हनुमानगढ़ स्टेशन पर रद्द
-रेवाड़ी-फाजिल्का, सिरसा स्टेशन पर रद्द
-लुधियाना-सिरसा, सुचान कोटली स्टेशन पर रद्द
-लुधियाना-भिवानी, हिसार स्टेशन पर रद्द
-जयपुर-हिसार, रेवाड़ी स्टेशन पर रद्द
-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर, रेवाड़ी-भिवानी के मध्य रद्द
-हिसार-कोटा, हिसार-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द
-भठिंडा-सूरतगढ़, हनुमानगढ़ स्टेशन पर रद्द
-भिवानी-धुरी, भिवानी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द
-हिसार-जयपुर, हिसार-रेवाड़ी के मध्य रद्द
----------