फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Public Health Engineering Department spent three lakhs for work worth Rs. 30 thousand, still no solution

Bhiwani News: 30 हजार के कार्य के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने खर्च कर डाले तीन लाख, फिर भी नहीं हुआ समाधान

Fri, 01 Dec 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Public Health Engineering Department spent three lakhs for work worth Rs. 30 thousand, still no solution
दिनोद रोड पर सीवर में गंदे पानी की निकासी के लिए लगाया गया टैक्टर पंप। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कार्य शैली के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ताजा मामला दिनोद रोड निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप का है। जहां पिछले एक माह से एक सीवर मैनहोल पर सफाई न कराकर उसके अंदर से गंदे पानी की निकासी कराने के लिए ट्रैक्टर पंप लगा रखा है। जिस पर विभाग करीब तीन लाख रुपये खर्च कर चुका है। जबकि मात्र 30 हजार में इस सीवर मैनहोल को साफ कराया जा सकता था।
वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि ने आपत्ति जताई और ट्रैक्टर पंप को हटवा दिया। फोन पर भी अधिकारियों से पार्षद प्रतिनिधि की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। दरअसल, दिनोद रोड पर पुल निर्माण कार्य के दौरान सीवर मैनहोल के अंदर काफी मिट्टी जमा हो गई। इसकी वजह से गंदे पानी की निकासी आगे नहीं हो पाई। अधिकारियों ने मैनहोल साफ कराना जरूरी नहीं समझा बल्कि यहां से ट्रैक्टर पंप लगाकर गंदे पानी को ही दूसरी जगह डालने का काम शुरू करा दिया। चौबीसों घंटे ट्रैक्टर पंप पर विभाग को एक माह में ही करीब तीन लाख का खर्च आ गया। जबकि इस मैनहोल की सफाई में महज तीस हजार से भी कम का बजट खर्च होता।
विज्ञापन

दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम भी चल रहा है। काफी हिस्से में यहां सीवर और पेयजल लाइनों को भी शिफ्ट किया जाना है। मगर अभी तक ये लाइनों भी शिफ्ट नहीं हुई हैं। ऐसे में अब इलाके में ठप सीवर व्यवस्था ने दिनोद रोड क्षेत्रवासियों की समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार का कहना है कि इलाके के सीवर मैनहोल की काफी अर्से से सफाई नहीं हुई है, इसी के साथ पुल निर्माण के दौरान पिलरों के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण भी काफी मिट्टी सीवर लाइन में गई है। इसका स्थायी समाधान कराने के बजाय अधिकारी ट्रैक्टर पंपों पर ही विभाग का मोटा बजट खर्च करने में जुटे हैं, जबकि मात्र चंद हजार के बजट में इस समस्या का स्थायी हल हो सकता है।



एस्टीमेट बने मगर नहीं हुए अभी तक टेंडर
दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर सीवर और पेयजल लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसके एस्टीमेंट तो बन चुके हैं, मगर अभी तक टेंडर नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह से कृष्णा कॉलोनी से लेकर दिनोद रोड दुर्गा कॉलोनी इलाके में सीवर भी ठप हो रहे हैं। दिनोद रोड की सीवर लाइन से आसपास के कॉलोनियों में भी दिक्कतें आ रही हैं।


50 हजार के बजट से सोमवार से होगा मुख्य सीवर लाइन सफाई का काम
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सोमवार से शहर की मुख्य सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू करेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एक एजेंसी को करीब 50 हजार के बजट से मुख्य सीवर लाइनों की सफाई का काम दिया है। जो मशीनों के जरिये सीवर लाइनों में जमा मिट्टी को बाहर निकलवाएगी। वहीं सीवर लाइनों के मैनहोल सफाई कराएगी। ये एजेंसी रोबोटिक एवं अन्य मशीनों के जरिये सीवर मैनहोल के अंदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान गई मिट्टी पत्थरों को भी बाहर निकलवाएगी।

दिनोद रोड सीवर लाइन की शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बन चुके हैं, मगर अभी टेंडर नहीं हुए हैं। इसी के साथ सीवर मैनहोल की सफाई का काम सोमवार से शुरू होगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। दिनोद रोड पर जहां जरूरत है वहां ट्रैक्टर पंप लगाए जा रहे हैं, स्थायी तौर पर कोई भी ट्रैक्टर पंप नहीं लगा है।

-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दिनोद रोड वार्ड 18 में सीवर समस्या को लेकर काफी बार अवगत कराया जा चुका है। अधिकारी केवल रटारटाया जवाब देते हैं,जबकि जनता की परेशानी को लेकर कोई गंभीर नहीं है। सीवर मैनहोल ठप पड़े हैं। विभाग केवल बजट खर्च करने पर जुटा है, स्थायी समाधान की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है।
-अनिल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article