फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   protest

फसली क्लेम के लिए किसानों ने जताया रोष

Fri, 12 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest
24 तोशाम में हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर फसली बीमा राशि को लेकर रोष जताते हुए किसान - फोटो : Bhiwani
खरीफ फसल 2018 बीमा क्लेम को लेकर भारतीय किसान यूनियन इकाई तोशाम के नेतृत्व में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ईश्रवाल के सामने किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद हुई पंचायत में किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि 17 तक क्लेम नहीं मिला तो 18 जुलाई को इसी बैंक के सामने महापंचायत की जाएगी। जिसमें आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को बीमा हुई फसल का क्लेम नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान हरियाणा ग्रामीण बैंक कार्यालय पहुंचे। यहां मांगों और समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन के बाद पंचायत हुई। पंचायत खावा निवासी धर्मपाल की अध्यक्षता में की गई। भाकियू युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा की लंबा समय बीतने के बाद भी सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ईश्रवाल के दर्जन भर गांवों के सैकड़ों किसानों को 2018 खरीफ फसल का करोड़ों रुपये की क्लेम राशि नहीं मिल रही है। किसान बैंक में बीमा क्लेम के बारे में पूछने के लिए आते हैं तो बैंक कर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं। किसान फसल बर्बादी के बाद बीमा क्लेम की राशि के लिए ठोकरें खा रहा है और बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी समाधान की बजाय किसानों के साथ ही अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। युवा किसान नेता ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन यह सहन नहीं करेगी। वीरवार को सर्वसम्मति से पंचायत में प्रस्ताव पारित हुआ कि 17 जुलाई तक किसानों को बीमा क्लेम जारी नहीं किया गया तो 18 जुलाई को बैंक के सामने किसान महापंचायत की जाएगी। पंचायत के बाद किसानों ने बैंक मैनेजर को एक सप्ताह के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन सौंपा। रवि आजाद ने बताया कि बैंक मैनेजर से बीमा क्लेम व अभद्र व्यवहार के बारे में जब पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाए। भाकियू ने साफ कहा कि किसानों व आमजनों के साथ अगर बैंक परिसर में गलत व्यवहार हुआ तो भाकियू कड़ा रुख अपनाएगी। महापंचायत की तैयारी के लिए यूनियन पदाधिकारी 13 जुलाई से खावा, हसान व साहलेवाला से शुरू कर करीबन एक दर्जन गांवों में किसान पंचायतें कर 18 जुलाई की महापंचायत की जिम्मेदारी लगाई जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बलवंत खरखड़ी, प्रदीप ढुल, जगमाल खावा, प्रदीप, सुखवीर, राजेश, वजीर, राजेंद्र, कुलदीप, बलवान ढाणी केहरा, महताब महला, बलबीर सांगवान, होशियार सिंह चैहड़, बहल प्रधान होशियार चैहड़, सुरेंद्र गोपालवास, हवासिंह, सोमबीर खरखड़ी, वीरेंद्र गोकलपुरा, श्यामसुंदर, रोशनलाल सलेमपुर, ओमबीर, सुरेश, रमेश, रविंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed