फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest against new rules of tractor registration, warning of agitation given

Bhiwani News: ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन के नए नियमों का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest against new rules of tractor registration, warning of agitation given
भिवानी। ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन के नए नियमों का विरोध करते हुए ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को जाट धर्मशाला में आयोजित मोर्चा की प्रदेशस्तरीय बैठक में सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोढ़ी ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राज सिंह धनाना और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रपाल यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महासचिव मास्टर रघुबीर सिंह भेरा और जिला सचिव जंगबीर अलखपुरा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। देवेंद्र सोढ़ी ने अनाज मंडियों में ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार की नई नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि ट्रैक्टर किसान की रीढ़ है लेकिन सरकार इसे जटिल नियमों में उलझा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन के लिए दो गवाहों की अनिवार्यता किसानों को मानसिक और प्रशासनिक रूप से परेशान करने वाला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की शर्तों को सरल नहीं किया और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा जल्द जारी नहीं किया तो ग्राम स्वराज किसान मोर्चा आगामी रणनीति के तहत बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा, राजपाल चाहर, हवा सिंह घुसकानी, भागू पंघाल (तोशाम) और ईश्वर बागनवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed