{"_id":"660c59c2a6e26b551e02c6e4","slug":"procurement-arrangements-not-complete-in-the-mandis-system-jammed-due-to-bumper-arrival-of-mustard-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115448-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंडियों में पूरे नहीं खरीद के इंतजाम, सरसों की बंपर आवक से व्यवस्था जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंडियों में पूरे नहीं खरीद के इंतजाम, सरसों की बंपर आवक से व्यवस्था जाम
Wed, 03 Apr 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मंडियों में आधे अधूरे इंतजामों के साथ सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही हैं। मंडियों में दूसरे दिन भी गेहूं लेकर कोई किसान नहीं पहुंचा, मगर सरसों की अब बंपर आवक होने लगी है। ऐसे में अधूरे इंतजामों से व्यवस्था भी जाम होने लगी है।
जिले की जूई और ढिगावा मंडी में तो अत्यधिक सरसों की आवक से किसानों के वाहनों की भी लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं मंगलवार को जिला मुख्यालय की मंडी में 12 हजार 186 क्विंटल सरसों के साथ 553 किसान पहुंचे। इसमें हैफेड अधिकारियों ने ढेरियों का निरीक्षण कर 5309 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की।
दरअसल, जिले की दस मंडियों में सरसों की आवक अब तेज होने लगी है। जिला मुख्यालय पर चारा मंडी में किसानों के सरसों की खरीद सिर्फ दो दिन से ही शुरू हुई है कि अब तक यहां हजारों क्विंटल सरसों की ढेर लग चुके हैं। मंगलवार को भिवानी की चारा मंडी में 553 किसानों के गेट पास कटे जिनकी 12 हजार 186 क्विंटल सरसों की आवक हुई, जबकि शाम तक 5309 क्विंटल क्विंटल सरसों की ही सरकारी खरीद हुई। यही हाल ग्रामीण मंडियों का भी है। रोजाना ही करीब डेढ़ हजार किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में अब तक 18 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है जबकि करीब दस हजार क्विंटल की सरकारी खरीद हुई है। आठ हजार क्विंटल सरसों अभी खरीद नहीं हुई है। जबकि रोजाना ही किसान अपनी सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उठान नहीं होने से आढ़तियों की बढ़ी मुश्किलें, मंडी में जगह पड़ रही कम
अब तक सरकारी खरीद में उठान एक कट्टे का भी नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय की मंडी सहित सभी ग्रामीण मंडियों में ढुलाई के टेंडर नहीं होने की वजह से उठान ठप पड़ा है। मंडियों में रोजाना ही हजारों क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद के बाद कट्टों की भराई भी साथ-साथ कराई जा रही है। जिस कारण मंडियों में हजारों कट्टों के भी ढेर लग चुके हैं। आढ़तियों का कहना है कि अगर एक दो दिन में उठान नहीं हुआ तो खरीद बंद करनी पड़ सकती है। क्योंकि उठान के बाद ही आढ़ती आगे की खरीद कर सकते हैं, मंडियाें में भी अब जगह कम पड़ने लगी है।
भिवानी की चारा मंडी में 12 हजार 186 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। जिसमें 5309 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। मंडी में लगातार सरसों की खरीद चल रही है। अब आवक भी बढ़ने लगी है। किसानों को अपनी फसल सुखाकर लाने की हिदायतें दी जा रही हैं।
- मोहन, ऑक्शन रिकॉर्डर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।