{"_id":"61b8e638cbd7110053705237","slug":"priority-will-be-given-to-entrepreneurs-work-sodha-bhiwani-news-hsr619412428","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से होंगे उद्यमियों के काम : सोढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से होंगे उद्यमियों के काम : सोढ़ा
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता की शिकायत का निवारण करते बिजली निगम के डायरेक्टर आरके सोढ़ा, चीफ इंजीनियर केसी अग
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित लिब्रा गेस्ट हाउस में मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उद्यमी के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें निगम के डायरेक्टर आरके सोढ़ा व चीफ इंजीनियर केसी अग्रवाल शामिल हुए। निगम डायरेक्टर ने कहा कि उद्यमियों के काम बिजली निगम प्राथमिकता से करेगा।
इस मौके पर भिवानी सर्कल के सभी निगम अधिकारियों के साथ औद्योगिक सेक्टर के करीब 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। इस मौके पर निगम अधिकारियों ने उद्यमियों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही दस औद्योगिक इकाईयों के लोड को बढ़ाने की मंजूरी दी।
कार्यक्रम में भिवानी पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के डायरेक्टर आरके सोढ़ा ने कहा कि उद्यमी बिजली निगम के सबसे अधिक राजस्व वाले प्राथमिक उपभोक्ता हैं। उनकी समस्याओं का निदान भी निगम प्रबंधन प्राथमिकता के आधार पर करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से निगम ने डीएचवीपीएन उद्यमी के द्वार कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके तहत सभी सर्कलों में निगम के अधिकारी और व्यापारी एक ही टेबल पर बैठकर अपनी समस्याओं को साझा करेंगे और उनका मौके पर भी निदान किया जाएगा। इसी कड़ी में भिवानी में उद्यमियों की बिजली संबंधी समस्याओं का निदान करने के लिए निगम अधिकारी खुद व्यापारियों के पास पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे चीफ इंजीनियर केसी अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम औद्योगिक इकाइयों को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध करा रहा है। इसी के साथ इकाइयों के लिए अलग से फीडर भी बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति मिलती रहे। उन्होंने कहा कि उद्योगों को संचालन में बिजली से जुड़ी समस्याओं का भी प्राथमिकता से निपटारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी औद्योगिक क्षेत्र की दस इकाइयों के बिजली लोड बढ़ाए जाने संबंधी मामले रखे गए, जिनमें सभी का मौके पर ही निपटारा किया गया है। बैठक में भिवानी सर्कल के महाप्रबंधक रणबीर सिंह ने बताया कि अब उद्योगों में नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए उद्यमियों को निगम दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ऑनलाइन तरीके से उनके ये काम बिना किसी बाधा के तुरंत प्रभाव से कराए जाएंगे। नए कनेक्शन लेने संबंधी औपचारिकताएं भी निगम अधिकारी खुद प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराएंगे। निगम अधिकारियों ने भिवानी सर्कल में उद्योगों की स्थिति और उनको मिलने वाली बिजली आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई। इस मौके पर भिवानी उद्योग संघ के प्रधान धर्मबीर नेहरा व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान शैलेंद्र जैन ने भी उद्योगों में बिजली संबंधी समस्याओं को रखा, जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर अटैला व खानक से भी क्रशर जोन के व्यापारी बैठक में पहुंचे। जिन्होंने एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कहने पर उनके क्रशरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने की समस्याएं रखीं। जिस पर निगम अधिकारियों ने इस मसले को सरकार तक पहुंचाने व जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में एमएंडपी के महाप्रबंधक श्यामवीर सैनी, कार्यकारी अभियंता मुकेश हुड्डा, सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता राहुल सांगवान, अर्ध शहरी डिविजन के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, चरखी दादरी डिविजन के कार्यकारी अभियंता सचिव यादव सहित सभी एसडीओ व निगम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निगम अधिकारियों व उद्यमियों ने एक साथ बैठक आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए सहभोज भी किया।