फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   press confrence, animal science center, jp dalal

बहल में लुवास बनाएगी 42 करोड़ की लागत से पशु विज्ञान केंद्र : जेपी दलाल

Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
press confrence, animal science center, jp dalal
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि लोहारू क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए बहल में लुवास द्वारा हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। केंद्र पर करीब 42 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह करीब 20 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इसके निर्माण से बहल व क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवा में बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन

शनिवार को बहल के मार्केट कमेटी विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय पशु विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित किए जाने वाले इस केंद्र में करीब दस चिकित्सक सेवाएं देंगे। इसके अलावा केंद्र में वीएलडीए, तकनीशियन सहित अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। केंद्र में पशुओं की शल्य चिकित्सा, मेडिसिन, गायनी सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह केंद्र लोहारू, सिवानी, बहल, तोशाम के अलावा अन्य नजदीकी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा। केंद्र के बनने से क्षेत्र के लोगों को पशुओं की बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और उनका पशुपालन के तरफ रुझान बढ़ेगा। विभाग ने पशु चिकित्सा मोबाइल वैन पहले ही चला रखी है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक घर, घर पशुओं का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुवास द्वारा शीघ्र ही पंचायत से संबंधित औपचारिकता पूरी करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने नूनसर गांव में दिवंगत कर्नल विनय सिंह यादव के घर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी व उनको ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सरपंच गजानंद अग्रवाल, मंडल प्रधान रविन्द्र मंढ़ोली, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, बीडीसी चेयरमैन प्रतिनिधि साधूराम पनिहार, सुनील सिरसी, राजेश पातवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed