फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Politics of Bar Elections: Two stake claim for the post of Principal, there will be an interesting contest between four candidates for the post of Secretary

बार चुनाव की सियासत : प्रधान पद पर दो ने ठोकी दावेदारी, सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच रोचक होगा मुकाबला

Fri, 01 Dec 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Politics of Bar Elections: Two stake claim for the post of Principal, there will be an interesting contest between four candidates for the post of Secretary
 ​भिवानी बार में चुनावी चर्चा करते अ​धिवक्ता। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद अब चुनावी दंगल की स्थिति साफ हो गई है। जिला बार में प्रधान पद के लिए दो धुरंधर ही मैदान में हैं, जिसमें निवर्तमान प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने चौथी बार भी दावेदारी की है, वहीं उनके मुकाबले में पहली दफा बार प्रधान का चुनाव के लिए राकेश वत्स मैदान में कूदे हैं।
वहीं सचिव पद के लिए मुकाबला काफी रोचक रहेगा, क्योंकि चार उम्मीदवार मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए भी मुकाबला त्रिकोणीय मुकाबला होगा। क्योंकि तीन उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। भिवानी बार चुनावों की राजनीति में अभी से चर्चाओं का बाजार भी काफी गर्म हो गया है। बार चुनाव के लिए 15 दिसंबर को मतदान होना है। लेकिन अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में दिनभर बार चुनावों को लेकर ही चर्चाएं चल रही हैं। चुनावी प्रचार सामग्री से भी न्यायालय अधिवक्ता परिसर गुलजार है।
विज्ञापन

भिवानी जिला बार में 1423 मतदाता ही मतदान प्रक्रिया में शामिल होंगे। हालांकि बार सदस्यता की बात करें तो इसका आंकड़ा करीब ढाई हजार से अधिक है। भिवानी जिला बार में कई राजनेताओं ने भी कई चुनावों में मतदान किया है, इस बार भी इनके मतदान की संभावना है। राजनीति के दिग्गज भी बार चुनावों में काफी उत्सुकता दिखाते हैं। इसी वजह से यहां मुकाबले में काफी रोचकता बनती है। एक साल के कार्यकाल में बार अधिवक्ताओं को लेकर चुनावी एजेंडा भी तैयार किया गया है। इसमें अधिवक्ताओं के लिए सुविधाओं का पिटारा भी चुनावी उम्मीदवारों ने खोला है। बार कोंसिल की तरफ से बहुत कम समय दिया गया था। सीमित समय में नामांकन हुए और शुक्रवार को ही नाम वापसी के साथ फार्मों की छंटनी का भी शेड्यूल निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं बार चुनावों में जीत के दावेदार
प्रधान पद के लिए चौथी बार निवर्तमान बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया व राकेश वत्स के बीच सीधा मुकाबला है। उप प्रधान पद के लिए अमित कुमार, रवि सिंह राय, सुरेंद्र सिंह त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसी तरह सचिव पद के लिए अशोक बिडलान, दीपक तंवर, केंद्र मणी, संजय कुमार तंवर ने अपनी-अपनी दावेदारी की है। सचिव पद पर मुकाबला काफी रोचक रहेगा। संयुक्त सचिव पद के लिए राकेश कुमार, एडवोकेट सुनील के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मीना शर्मा व प्रिया लेंघा ने अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए चुनावी ताल ठोक दी है।


रवींद्र कुमार ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज पूनम देवी की औपचारिक घोषणा बाकी
बार चुनावों में ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए एक-एक ही आवेदन नाम वापसी के बाद भी बने रहे। इससे रवींद्र कुमार ऑडिटर और लाइब्रेरी इंचार्ज पूनम देवी के नाम की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। जबकि इन दोनों ही पदों के लिए अब मतदान नहीं होगा।


ये बोले सत्यजीत पिलानिया
निवर्तमान बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि वे चौथी दफा बार प्रधान पद के दावेदार हैं। उन्होंने अब तक के कार्यकाल में इंटरनेशनल मानकों पर आधारित शौचालय निर्माण, परिसर में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कराना, ई लाइब्रेरी और मैन लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण के साथ परिसर की साफ सफाई के लिए काम किया है। उन्हें मौका मिलता है तो वे अधिवक्ता चैंबर्स के चौथे खंड का निर्माण, खुले हॉल को वातानुकूलित बनवाना, उपभोक्ता अदालत यहां लाना, नई लिफ्ट लगवाने के साथ युवा अधिवक्ताओं के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी की योजना लाएंगे। इसी के साथ पूरे परिसर में मुफ्त वाईफाई की सुविधा दिलाई जाएगी।


ये बोले राकेश वत्स
प्रधान पद के दावेदार राकेश वत्स ने कहा कि पहली बार प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया है। अब तक रह चुके प्रधानों ने उपभोक्ता अदालत यहां लाने के लंबे चौड़े दावे किए हैं। हम ये वादा पूरा करेंगे। जबकि टेक्सस अधिवक्ता के लिए अलग से चैंबर्स की व्यवस्था कराएंगे। नए अधिवक्ता को तीन साल तक भत्ते की व्यवस्था कराई जाएगी। अधिवक्ता के लिए हाउसिंग सोसायटी पॉलिसी भी लेकर आएंगे। बार में अधिवक्ताओं के लिए अलग से हेल्थ केयर सेंटर भी खोला जाएगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बैठने बार रूम होगा। अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक कैंटीन भी तैयार कराएंगे।


बार चुनाव को सभी अधिवक्ता वार्षिक उत्सव की तरह मनाते हैं। 15 दिसंबर के मतदान के बाद 16 दिसंबर को सभी एक-साथ बैठते हैं। चुनाव के बाद किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं रहता। चुनाव कमेटी पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से वीडियोग्राफी के साथ मतदान कराएगी। सभी अधिवक्ताओं से भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है। नाम वापसी पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसलिए चुनावी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
-मुकेश गुलिया, सदस्य बार चुनाव कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article