{"_id":"682a296fb46db981850b3a86","slug":"police-was-called-to-the-village-and-pft-was-snatched-away-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134271-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस को गांव में बुलाकर छीन ली पीएफटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस को गांव में बुलाकर छीन ली पीएफटी
Mon, 19 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बहल। सिधनवा गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को फायरिंग होने और डीजे बजाने की झूठी सूचना देकर गांव में बुला लिया। जब मौके पर पहुंची पुलिस उसकी फोटो लेने लगी तो उसने पुलिस से पीएफटी छीन ली। इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। डायल 112 पर ड्यूटी पर तैनात सतपाल सिंह के पास एक कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले सिधनवा गांव के राकेश ने बताया कि उसके गांव में फायरिंग हुई है और प्रतिबंधित समय में भी डीजे बजाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह जब मौके पर गए और सूचना देने वाले राकेश से मिले।
जब पुलिस कर्मचारियों ने पीएफटी में राकेश की फोटो लेने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मचारियों से पीएफटी छीन ली और भागकर अपने घर में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया। बहल पुलिस के थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई। इस आधार पर पुलिस के कुछ और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसका पता चलने पर कुछ देर बाद राकेश की पत्नी ने पुलिस कर्मचारियों को उनकी पीएफटी लौटा दी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी राकेश के घर में जाने का प्रयास किया तो उसके घर में दो पालतू कुत्ते गेट पर खड़े मिले। इस कारण पुलिस कर्मचारी आरोपी के घर नहीं जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी शिकायत देकर सरकारी सेवा में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।