फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police recovered pressing electric machine and die from the accident site

Bhiwani News: पुलिस ने हादसा स्थल से बरामद की प्रेसिंग इलेक्ट्रिक मशीन व डाई

Fri, 06 Oct 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police recovered pressing electric machine and die from the accident site
बवानीखेड़ा(भिवानी)। गांव मिल्कपुर-चोरटापुर लिंक मार्ग पर गांव बड़सी के खेतों में बनी अवैध पटाखा फैक्टरी के अंदर जांच के लिए बवानीखेड़ा पुलिस शुक्रवार को दोबारा पहुंची। टीम ने वहां सील किए गए हिस्से की जांच की। वहीं हादसा स्थल से पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्रेसिंग इलेक्ट्रिक मशीन और डाई को कब्जे में लिया और उसे थाने के मालखाने में जमा करा दिया। टीम ने विस्फोट स्थल के आसपास भी छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने पहले भी हादसा स्थल से मशीनों को कब्जे में लिया था, जबकि फैक्टरी के अंदर बरामद हुए विस्फोटक, तैयार पटाखों के अलावा कच्चा माल को वहीं पर चार कमरों के अंदर बंद कर बाहर से सील कर दिया था। फैक्टरी के मुख्य गेट पर भी सील लगाई गई थी। पुलिस द्वारा बरामद की गई प्रेसिंग इलेक्ट्रिक मशीन से एक बार में करीब सौ पटाखों को तैयार किया जाता था। इस मशीन में एक डाई का भी इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन

इसमें पटाखा को तैयार करने से पहले बारूद भरा जाता था। पटाखों में बारूद के अनुपात में थोड़ा सा भी बदलाव या हेरफेर होते ही विस्फोट की संभावना बढ़ जाती है। जब सचिन और मुस्कान पटाखा तैयार कर रहे थे तो उन्हें इसकी न तो पहले कोई ट्रेनिंग थी न कोई अनुभव। पहली बार ऐसा कार्य वे यहां करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने नहीं की अभी तक कोई गिरफ्तारी, जांच जारी
बवानीखेड़ा पुलिस ने अभी तक पटाखा फैक्टरी हादसे के बाद केस दर्ज किए जाने पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है। पुलिस ने इस हादसे से जुड़े कई तथ्य जुटाए हैं। जबकि पुलिस ने इस प्रकरण में सीआईए सहित चार टीमों का भी गठन किया हुआ है।


बवानीखेड़ा थाने से शुक्रवार को पटाखा फैक्टरी में गया था और वहां से पटाखा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली प्रेसिंग इलेक्ट्रिक मशीन और डाई को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है।
-जगदीश सिंह, जांच अधिकारी बवानीखेड़ा, पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article