फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pointed a gun at police station SHO

थाने में एसएचओ पर तानी पिस्तौल

Sun, 01 Jun 2014 11:10 PM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
सदर थाने में एसएचओ पर कृषि विभाग के एक ड्राइवर ने पिस्तौल तान ली। पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी, एक पूर्व सरपंच व एक अन्य ने एसएचओ से गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया है। चारों एक इंपाउंड गाड़ी को छुड़वाने के लिए सदर थाने आए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर बाद का है। करीब साढे़ तीन बजे सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बापोड़ा में मतदान के दिन हुए हत्याकांड का एक आरोपी चांग गांव की सीमा में है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। गाड़ी में सवार आरोपी गाड़ी को मौके पर ही छोड़ वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी इंपाउंड कर ली और सदर थाना ले आए।
विज्ञापन

एसएचओ लीलाराम ने बताया कि सायं करीब पांच बजे चार लोग सदर थाना पहुंचे और उनसे इंपाउंड गाड़ी की चाबी मांगी। मना किया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। चारों में से सुरेंद्र ने अपनी पिस्तौल निकाल उस पर तान दी। इसके बाद थाने के कर्मचारियों ने चारों को दबोच लिया। लीलाराम ने बताया कि चारों की पहचान बापोड़ा वासी सुरेंद्र, चांग के पूर्व सरपंच रामेश्वर, धनाना वासी राजेश व
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगड़ाना वासी सुदर्शन के रूप में हुई।

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुरेंद्र हिसार कृषि विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। सुदर्शन पुलिस विभाग में ही कर्मचारी है। चारों आरोपियों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ सिविल लाइन कुलदीप सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed