{"_id":"691b6a8f9cdc2491b201961a","slug":"pm-svanidhi-became-a-support-system-6271-people-got-employment-1639-applicants-will-also-get-loans-soon-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-142665-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीएम स्वनिधि बनी सहारा... 6271 लोगों को मिला रोजगार, 1639 आवेदकों को भी जल्द मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीएम स्वनिधि बनी सहारा... 6271 लोगों को मिला रोजगार, 1639 आवेदकों को भी जल्द मिलेगा ऋण
Tue, 18 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बन गई है। जिले में अब तक 6271 लोगों को योजना के तहत ऋण सहायता देकर रोजगार से जोड़ा जा चुका है जबकि विभिन्न बैंकों में लंबित 1639 आवेदकों को भी सरकार ने शीघ्र ही ऋण जारी करने के आदेश दिए हैं। सभी आवेदकों को फोन पर संपर्क कर जरूरी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को 15 हजार से 50 हजार रुपये तक ऋण सहायता मिलती है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह योजना अत्यंत कारगर साबित हो रही है। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक के अनुसार, जून 2020 से अब तक 6271 लाभार्थियों को पहली शृंखला में 10 हजार, 1675 को दूसरी शृंखला में 20 हजार और 427 लाभार्थियों को तीसरी शृंखला में 50 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब योजना में ऋण राशि बढ़ा दी गई है। पहली बार लाभार्थी को अब 10 हजार की जगह 15 हजार रुपये, दूसरी बार 20 हजार की जगह 25 हजार रुपये और तीसरी बार 50 हजार रुपये की ऋण सहायता दी जाएगी।
1639 लोगों के आवेदन विभिन्न बैंकों की तरफ से बचे हैं शेष
जिला नगर आयुक्त ने बताया कि जिले के 1639 आवेदनों पर बैंकों की ओर से कार्रवाई शेष थी। सरकार के निर्देश पर अब इन सभी लंबित आवेदनों को भी ऋण सहायता दी जाएगी। इसके लिए बैंक अधिकारियों को निरीक्षण व दस्तावेज सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
ये कामगार कर सकते हैं पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन
उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में 31 श्रेणियों के कामगार शामिल हैं। इनमें स्ट्रीट वेंडर, हॉकर, सब्जी-फल विक्रेता, चाय-पकोड़ा विक्रेता, ब्रेड-अंडा विक्रेता, कपड़ा-परिधानों का काम, कारीगर उत्पाद, किताब-स्टेशनरी विक्रेता, नाई, मोची, पान दुकान, कपड़े धोने की सेवाएं, केबल ऑपरेटर, साइकिल मैकेनिक, कार-बाइक रिपेयर कारीगर, बुक वाइंडिंग व टेंट कारीगर समेत कई अन्य श्रेणियां शामिल हैं।