फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players will have to become Baba by relying on the government : Bijendra

सरकार के भरोसे खिलाड़ियों को बाबा बनना पड़ेगा : बिजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Players will have to become Baba by relying on the government : Bijendra
प्रतियोगिता को शुरू करवाते बॉक्सर बिजेंद्र सिंह। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कालुवास में पुरुषों की द्वितीय सीनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बिजेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता चार से सात सितंबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश भर से 360 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के भरोसे तो युवा खिलाड़ियों को बाबा बनना पड़ेगा। किसानों को लेकर सरकार पर तालिबानी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और पंजाब के मोगा में हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की और कहा कि यूपी चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। वहीं चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछ सवाल पर बिजेंद्र सिंह ने हंस कर कहा कि वे हरियाणा में लोकसभा हो या विधानसभा हर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मनोज बैनीवाल ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 13 कैटेगरी के मुकाबले होंगे, जिसमें 46 से 92 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता होंगी। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मैच रहे। बाद में बारिश होने के कारण मैच बंद करने पड़े। शनिवार को पहले राउंड के 35 मुकाबले हुए। इस अवसर पर शशि बॉक्सर, विरेंद्र श्योराण, जगफूल, जयकरण कालुवास, जगदीश कोच, बिजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर रामरतन, मंजीत अहलावत, सुखबीर पंडित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम : पहले राउंड में 46-48 किलोभार वर्ग में रोहित झज्जर, अभिषेक भिवानी, अंकित पलवल, सागर रोहतक, रिंकू चरखी दादरी, संदीप सोनीपत, विकास करनाल, मुकेश हिसार, जशविंद्र पंचकूला विजेता रहे। वही 48-51 किलोभार वर्ग में साहिल रोहतक, सुनील करनाल, सुशील भिवानी, योगेश चरखी दादरी, सोमबीर कैथल, दीपचंद करनाल, अजय अंबाला, विक्रम भिवानी, अंकित सोनीपत विजेता रहे। वही, 51-54 किलोभार वर्ग में आकीब मेवात, सुशांत सोनीपत, ललित झज्जर, अरसाद अंबाला, विशाल महेंद्रगढ़, नीरज भिवानी, अमन करनाल, सत्यमराज रेवाड़ी, युवराज भिवानी विजेता रहे। इसी तरह 54-57 किलोभार वर्ग में रोबिन फतेहाबाद, निकशु पानीपत, अक्षय रोहतक और दीपक पलवल विजेता रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed