फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   personal secretary attacked after entering his house

Bhiwani News: घर में घुसकर निवर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ के निजी सचिव पर हमला, पत्नी को भी पीटा, बदसलूकी

Wed, 18 Sep 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
personal secretary attacked after entering his house
भिवानी। घर में घुसकर निवर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ के निजी सचिव और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर बदसलूकी का आरोप लगा है। निवर्तमान विधायक के निजी सचिव ने चुनावी कार्यालय में बैठकर शराब पीने से आरोपियों को मना किया था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित पांच-छह अन्य युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बाग कोठी निवासी पारस डालमिया ने बताया कि वह पिछले दस साल से निवर्तमान विधायक घनश्याम के निजी सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। वह 14 सितंबर को सुबह 11:30 बजे उत्सव गार्डन के पास प्रत्याशी घनश्याम के चुनावी कार्यालय में पहुंचे। वहां बैठकर सन्नी उर्फ पोपा और अन्य लड़का शराब पी रहा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। उन्होंने चुनावी कार्यालय में बैठकर उनसे शराब पीने से मना किया था।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के अगले दिन 15 सितंबर को सन्नी उर्फ पोपा का भाई निशांत और तीन-चार अन्य लड़के वहां आए थे। उन्होंने परिजनों तक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बुधवार को आरोपी उनके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपी ने उनसे अभद्रता की। उनकी पत्नी से भी बदसलूकी कर दंपती से मारपीट की गई। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी। घायल दंपती को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पारस ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपी सन्नी उर्फ पोपा सहित पांच छह अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed